TV न्यूज

स्टैंडअप कॉमेडियन Rohan Joshi ने Raju Srivastav के निधन को बताया ‘कर्मा’, अब करना पड़ रहा आलोचकों का सामना

बीते बुद्धवार इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का निधन हो गया, जिसके बाद हर कोई उनको श्रद्धांजलि दे रहा है। ऐसे में स्टैंड अप कॉमेडियन रोहन जोशी (Rohan Joshi) ने उनको लेकर बेहद ही आपत्तिजनक कमेंट किया है।

2 min read
Sep 22, 2022
स्टैंडअप कॉमेडियन Rohan Joshi ने Raju Srivastav के निधन को बयाया 'कर्मा'

10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने की वजह से इंडस्ट्री के फेमस और कॉमेडी के किंग कहने जाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) का बीते बुद्धवार निधन हो गया, जिसकी खबर से इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस और राजनीति के लोगों के बीद शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस के साथ-साथ नेता से लेकर अभिनेता तक उनके लिए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार यूपी में होने जा रहा है। इसी बीच स्टैंड अप कॉमेडियन रोहन जोशी (Rohan Joshi) ने उनको लेकर बेहद ही आपत्तिजनक कमेंट किया है, जिसके बाद उनको आलोचको का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, इस स्टैंड अप कॉमेडियन रोहन जोशी ने उनके निधन को 'कर्मा' बताया है, जिसके बाद यूजर्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। हुआ यूं कि ट्यूबर अतुल खत्री ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा 'RIP राजू भाई! आप बहुत से लोगों के लिए एक प्रेरणा थे, जब भी आप स्टेज पर चढ़े उसे जगमगा दिया। तुम्हारी मौजूदगी से ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती थी'। उन्होंने आगे लिखा कि 'आपको सभी बहुत याद करेंगे। इंडियन स्टैंड अप कॉमेडी के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है'।

यह भी पढ़ें: Raju Srivastava के निधन से जुड़े सवाल पर Taapsee Pannu को आया गुस्सा


इसके बाद अतुल खत्री के इसी पोस्ट पर रोहन जोशी ने कॉमेडियन को लेकर एक असंवेदनशील कमेंट कर दिया। उन्होंने लिखा 'हमने कुछ नहीं खोया है। ये एक कर्मा था या एक तरह का रोस्ट जो खबरों में आ रहा है। राजू श्रीवास्तव ने न्यू वेव स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान न्यू कॉमिक में एंट्री पाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा'।

इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि 'जब भी कोई नई आर्ट फॉर्म आती उन्हें हर न्यूज चैनल पर बुलाया जाता। भले ही उन्हें वहां कुछ समझ नहीं आता। हां, उन्होंने कुछ बढ़िया जोक मारे थे, लेकिन उन्हें कॉमेडी की समझ नहीं थी'। उनका ये कमेंट इतना वायरल हो गया कि ट्रोलर्स और राजू श्रीवास्तव के फैंस ने उनको आड़े हाथ लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।


हालांकि, बाद में मामले को तेजी से बढ़ता देख और उनके कमेंट पर हो रहे बवाल को देखने के बाद रोहन ने अपने इस कमेंट को डिलीट कर दिया। साथ ही इस पूरे मामले पर अपनी सफाई भी पेश की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुे लिखा कि 'यही सोचकर डिलीट किया, क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे एहसास हुआ कि आज का दिन मेरी निजी भावनाओं को दिखाने के लिए सही नहीं है। सॉरी, अगर इससे किसी को दुख पहुंचा और नजरिया दिखाने के लिए धन्यवाद'।

यह भी पढ़ें: पहली बार बेटे Aryan Khan की गिरफ्तारी पर बोलीं Gauri Khan

Updated on:
22 Sept 2022 03:33 pm
Published on:
22 Sept 2022 01:09 pm
Also Read
View All