TV न्यूज

महिलाओं के लेकर भद्दे कमेंट करने वाले स्वामी ओम ने शिल्पा को लेकर दिया बड़ा बयान

कई बार लाइव शो में मार खाने वाले स्वामी ओम ने शिल्पा के बिग बॉस में जाने से लेकर विनर बनने तक कहीं ये बात
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 12:06 PM IST
shilpa sindey
shilpa sindey

हमेशा से ही विवादित रहने वाला बिग बॉस का हर सीजन अपनी कॉन्ट्रोवर्शीज की वजह से दर्शकों में चर्चा में रहता है। इस शो के साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी हमेशा से विवादों में घिरे रहते हैं। आपको बिग बॉस 10 के सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शी में रहने वाले कंटेस्टेंट याद हैं। जी हां, हम कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम की बात कर रहे हैं।

स्वामी ओम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वो शिल्पा को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे को लेकर कहा कि शिल्पा बिग बॉस की विनर सिर्फ मेरी वजह से बनीं हैं। स्वामी ओम ने तो शिल्पा को अपनी बेटी ही बना डाला। उन्होंने कहा कि वो मेरी धर्मपुत्री है।

शिल्पा के भाई की बात करते हुए स्वामी ने कहा अंशु बहुत समय से मेरे पीछे पड़ा हुआ था कि मैं किसी भी तरह शिल्पा को बिग बॉस शो में एंट्री करने के लिए समझाऊं।

स्वामी ओम ने कहा कि शिल्पा ने उनसे बात करते हुए कहा कि मेरी इमेज पहले से ही खराब है। अगर मैं ये शो करती हूं, तो लोग मुझे और भी गलत समझेंगे। शिल्पा की इसी बात को जवाब देते हुए स्वामी ओम ने कहा कि, मैं पहले ही ये सब भुगत चुका हूं। मेरी इमेज इसी शो ने पहली ही खराब दी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। मैं अपनी गारंटी से तुम्हें भेज रहा हूं। मैंने फिर सलमान से खासतौर पर कहा था, कि शिल्पा के साथ कुछ भी बुरा नहीं होना चाहिए।

ये सभी जानते हैं कि बिगा बॉस शो के दौरान स्वामी जी ने क्या—क्या किया था। अब वो इस तरह की बात कर रहें हैं तो यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है। बिग बॉस 11 अब खत्म होने के साथ सभी कंटेस्टेंट्स अब अपनी-अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वहीं आए दिन किसी न किसी की कॉन्ट्रोवर्सी की खबरे भी सामने आ रहीं हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब