TV न्यूज

‘तारक मेहता’ की ‘दयाबेन’ के किरदार में नजर आएंगी 28 साल की ये एक्ट्रेस! 3 साल से दे रही हैं ऑडिशन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' लंबे समय से शो से दूर हैं। शो में नई दयाबेन के किरदार में 28 साल की ये एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है वह लड़की।

less than 1 minute read
May 13, 2024
'दयाबेन' के किरदार में नजर सकती हैं ये एक्ट्रेस

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Dayaben: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी के लाखों चाहने वाले हैं। लोग लंबे समय से शो में दया की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब तक शो के मेकर्स दिशा वकानी का रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाए हैं। अब इसे लेकर 'मिसेज सोढ़ी' का किरदार निभा चुकी जेनिफर मिस्त्री ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां वह दयाबेन के रिप्लेसमेंट पर बड़ा दावा करती दिखाई दे रही हैं।


जेनिफर मिस्त्री ने 'दयाबेन' को लेकर कही ये बात

Reddit पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Video) कह रही हैं, 'वो 100 परसेंट दया है। एक बेचारी लड़की को तो मालूम है कि 3 साल से उसका ऑडिशन ले रहे हैं। दिल्ली से उसको बुलाते हैं सिर्फ बात यह है कि वह यंग है। मुझे लगता है वह 28-29 साल की होगी, बहुत एज गैप दिखेगा करके उसका नहीं हुआ...' बता दें कि दिशा वकानी (Disha Vakani) 6 साल पहले मैटरनिटी लिव पर गई थीं पर उसके बाद वो शो में वापस नहीं लौटीं।

यह भी पढ़ें: Video: सरेआम रोमांटिक हुए करीना-सैफ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published on:
13 May 2024 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर