TV न्यूज

‘दयाबेन’ को शो से जाने नहीं देना चाहते हैं निर्माता, वापस लाने के लिए करे रहें हैं ये जतन

ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स ने अमी त्रिवेदी को दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस बात से मना कर दिया था।
less than 1 minute read
May 03, 2019
taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-wants-disha-vakani-back-in-sh
taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-wants-disha-vakani-back-in-sh

दिशा वकानी ( disha vakani ) तारक मेहता का उल्टा चश्मा ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah ) में अपने दयाबेन के किरदार से घर-घर तक फेमस हो गईं। साल 2017 में उन्होंने मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद वह शो में नजर नहीं आई थीं। हाल में उन्होंने शो को अलविदा करने की घोषणा की थी।

हालांकि एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने यह इशारा किया है कि शो में दिशा वकानी की फिर से एक बार एंट्री हो सकती है। असित ने बातचीत के दौरान कहा कि यह शो उनका नहीं बल्कि उनके दर्शकों का है जो शो को पसंद करते हैं। दर्शक दिशा को शो में वापस देखना चाहते हैं। वह उन्हें बेहद प्यार करते हैं।

बता दें, ऐसी चर्चा थी कि मेकर्स ने अमी त्रिवेदी को दयाबेन के रोल के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस बात से मना कर दिया था।

Published on:
03 May 2019 04:12 pm