इस वीडियो को प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली। टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को काफी पसंद किया जाता है। यह शो सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई किरदार हैं, जिनका अपना अलग-अलग अंदाज है। हर किरदार लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। उन्हीं में से एक किरदार है रीटा रिपोर्टर का। ये किरदार एक्ट्रेस प्रिया आहूजा निभाती हैं। इन दिनों वह पेरेंटहुड को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उनका एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है।
दरअसल, इस वीडियो को प्रिया आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वह तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों पति-पत्नी हैं और अक्सर अपनी फोटो लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं।
वीडियो में प्रिया व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। वो बालकनी में खड़े होकर पति मालव राजदा के साथ डांस करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तेरे यार बथेरे ने मेरा तुही ऐ बस यारा।' प्रिया की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस प्रिया और उनके पति की कैमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि प्रिया आहूजा आए दिन अपनी तस्वीरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर कई बार अपनी बोल्ड फोटोज़ भी शेयर करती हैं। बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वह तारक मेहता के उल्टा चश्मा में नहीं दिखाई दे रही हैं। वह काफी वक्त से गायब हैं। शो में वह रीटा रिपोर्टर के किरदार में नजर आती हैं। वह कल तक चैनल के लिए काम करती हैं और गोकुलधाम सोसाइटी में होने वाली हर गतिविधि को कवर करती हैं। लेकिन अब उनके फैंस को इंतजार है कि वो दोबारा शो में नजर आएं।