TV न्यूज

नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश की परफॉर्मेंस ने किया फैंस को इंप्रेस

नागिन का छठा सीज़न आने से पहले ही यह काफ़ी ज़्यादा सुर्ख़ीयों में हैं। ऐसे में इसके पहले एपिसोड के बाद दर्शकों का रिव्यू पढ़ ये साफ़ पता चलता है कि दर्शक तेजस्वी प्रकाश को कितना ज़्यादा पसंद कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Feb 2022, 6:36 PM IST
Tejashwi Prakash's performance in 'Naagin 6' impressed the fans
Tejashwi Prakash's performance in 'Naagin 6' impressed the fans

टीवी का चर्चित शो ‘नागिन’ का छठा सीज़न 12 फ़रवरी 2022 से कलर्स टीवी पर प्रदर्शित होने लगा हैं। कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो में नागिन भी आता हैं। शो के इस सीज़न में बिग बॉस 15 के विनर तेजस्वी यादव लीड रोल में दिख रही हैं। इसके साथ ही सिम्बा नागपाल और महक चहल भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

इस शो के शुरू होने के बाद से ही फ़ैन्स माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना अपना रिव्यू दे रहे हैं। रिव्यू देख कर ये साफ़ पता चल रहा है कि कई लोग शो के प्रीमियर को देख कर रोमांचित हो रहे हैं तो वहीं कई लोग तेजस्वी प्रकाश की भूमिका की सराहना कर रहे हैं।

‘नागिन शो का हर एक सीज़न हिट होता हैं। नागिन पहले से ही हिट है क्योंकि शो की प्रशंसा प्रीमियर के बाद से ही ट्विटर पर इसका हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फ़ैन्स शो मैं तेजस्वी प्रकाश की भूमिका से प्रभावित हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। चलिए देखते फ़ैन्स ट्विटर पर कैसी कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई ट्विटर यूज़र्ज़ ने नागिन शो के छठा सीज़न का तारीफ़ किया तो कई यूज़र्ज़ ने शो के प्रीमियम से तेजस्वी प्रकाश की कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्हें यह शो कैसा लगा। सभी को काफ़ी ज़्यादा तेजा का अभिनय पसंद आ रहा है और वह नागिन के रुप में काफ़ी ज़्यादा ख़ूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपनी नैचुरल एक्टिंग और ख़ूबसूरती से स्क्रीन पर सभी को इम्प्रेस कर दिया हैं।

फ़ैन्स ट्विटर पर उनकी तारीफ़ करते थक नहीं रहे हैं। कई फ़ैन ने तेजस्वी प्रकाश का ट्विटर अकाउंट टैग कर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फ़ैन्स को तेजस्वी प्रकाश कि एक्टिंग से लेकर उनका लुक काफ़ी ज़्यादा पसंद आया हैं।

Updated on:
13 Feb 2022, 6:36 PM IST
Published on: