TV न्यूज

‘तेरा इश्क मेरा फितूर’ में खूब दिए बोल्ड सीन, अब शिवांगी ने बताया कैसा था एक्सपीरियंस

Shivangi Verma: 'छोटी सरदारनी' फेम एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा नया शो लेकर आ रही हैं। इसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन शूट किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2024, 4:30 PM IST
Tera Ishq Mera Fitoor Actress Shivangi Verma Shares Experience Of Shooting Bold Scenes

Tera Ishq Mera Fitoor Shivangi Verma: टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'तेरा इश्क मेरा फितूर' को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। इसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। अपने इस सीन को लेकर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की।

उन्होंने बताया कि उनके लिए बोल्ड सीन करना काफी आसान था। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से किया।

शिवांगी वर्मा (Shivangi Verma) ने बताया कि बोल्ड सीन करना काफी हद तक को-एक्टर पर निर्भर करता है और जहां तक कंफर्ट का सवाल है, उन्हें इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।


शेयर किया बोल्ड सीन शूट करने का एक्सपीरियंस


उन्होंने कहा, "मैं बोल्ड सीन के दौरान बहुत कंफर्टेबल थी, क्योंकि यह पूरी तरह से आपके को-एक्टर पर निर्भर करता है। सेहबान अजीम के साथ काम करना वाकई शानदार है। उन्होंने मुझे कंफर्टेबल महसूस कराया। इस दौरान डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और बाकी सभी लोग सेट पर मौजूद थे, जिन्होंने हम दोनों को कंफर्ट महसूस कराने के लिए एक तरह का माहौल बनाया, इसलिए यह 'जबरदस्ती' जैसा नहीं था, बल्कि यह स्टोरी का हिस्सा था, और हमने इसे बेहद खूबसूरती से पूरा किया। और मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।''

शो की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए शिवांगी ने कहा, ''यह एक इंटेंस लव स्टोरी है। यह पूरी तरह से प्यार के बारे में है। दरअसल, यह म्यूजिकल लव स्टोरी है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ सकेंगे।'' एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शूटिंग बेहद मजेदार रही।

7 जून को ऑनएयर होगा तेरा इश्क मेरा फितूर (Tera Ishq Mera Fitoor)

शिवांगी ने कहा, "कलाकारों से मिलना वाकई दिलचस्प था। उनके साथ कहानी को शूट करना मजेदार था और हमने पूरी शूटिंग बाहर ही की। हमने बहुत अच्छा समय बिताया, हमने खूब मौज-मस्ती की। हम शूटिंग करते थे, और फिर हम साथ में मौज-मस्ती करते थे। मुझे लगता है कि ये सब मेरे लिए वाकई यादगार था।" 'तेरा इश्क मेरा फितूर' 7 जून को अतरंगी पर प्रसारित होगा।

Updated on:
4 Jun 2024, 4:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब