
नई दिल्ली: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में इस बार गुड न्यूज (Good Newwz) की स्टार कास्ट पहुंची थी। जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ शो ने शो में खूब मस्ती की। लेकिन अब 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से एक BTS वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
View this post on InstagramOUT: The secret of Kareena's mindblowing figure - her love for parathas with white makkhan!??! 😅😍 Meanwhile Kammo Bua gleefully demolishes jalebis 🤣 Fun and food and backstage timepass on the sets of The Kapil Sharma Show @bharti.laughterqueen @bharat_shutterlust EARRINGS: @the_jewel_gallery #thekapilsharmashow #tonight #jabwemet #entertainmenttonight #parathas #safedmakkhan #sneakpeek #backstagetvshow #behindthescenes #pardekepeeche #goodnewwz #filmpromotion
इस वीडियो में बैकस्टेज मस्ती होती हुई दिखाई दे रही है। भारती सिंह (Bharti Singh) 'कम्मो बुआ' बनकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पास बैठकर छुप-छुपकर चाय और जलेबी खा रही हैं। इसी बीच 'द कपिल शर्मा शो' के डायरेक्टर आ जाते हैं और भारती को जलेबी खाते पकड़ लेते हैं। डायरेक्टर ने भारती से पूछा कि "वो 16 पराठे कहां गए, जो सुबह लाई थी।" डायरेक्टर की इस बात भारती कहती हैं कि, "वो अभी जाकर वैनिटी वैन में देखते हैं।"
आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर इस बार फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) की स्टार कास्ट पहुंची थी। सेट पर सभी ने खूब मस्ती की। वहीं बात करें अगर फिल्म की तो 'गुड न्यूज' (Good Newwz) 27 दिसबंर को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।