TV न्यूज

इस बात पर अचानक चलते शो में रोने लगी कपिल शर्मा की मां, कॅामेडियन के भी छलके आंसू

प्रत्येक शो में आने वाले मेहमानों के साथ Kapil की तुकबंदी लोगों को बेहद पसंद आती है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2019, 2:44 PM IST
the-kapil-sharma-show-mothers-day-special-episode-video
the-kapil-sharma-show-mothers-day-special-episode-video

चर्चित टीवी सीरियल The Kapil Sharma Show लंबे समय से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है। प्रत्येक शो में आने वाले मेहमानों के साथ Kapil की तुकबंदी लोगों को बेहद पसंद आती है। हाल में कपिल के एक शो का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अगले हफ्ते आने वाले MOther's Day के ऊपर आधारित है।

सामने आए वीडियो में साफ पता चल रहा है कि आने वाले समय में कपिल अपने दिल की बात रखेंगे और बताएंगे की उनकी मां उनकी लाइफ में क्या मायने रखती हैं। वीडियो में कपिल शर्मा कहते हुए नजर आ रहे हैं, ‘सारी दुनिया आपसे पूछती है कि आप कितना कमाते हैं लेकिन एक मां ही ऐसी होती है जो आपसे पूछती है कि आपने खाना खाया है या नहीं ?’

जब कपिल अपनी मां से पूछते हैं कि आपको शो पर आकर कैसा लगता है तो वो बताती हैं कि, ‘तुझे सामने देखकर बहुत अच्छा लगता है।’ कपिल की मां यह कहते-कहते रोने भी लगती हैं। ऐसा प्रतीत हो र हा है कि आने वाला एपिसोड कॉमेडी के साथ ही कुछ इमोशनल भी होने वाला है।

Updated on:
5 May 2019, 2:44 PM IST
Published on: