TV न्यूज

Year Ender 2020: सोशल मीडिया पर ये 5 लोग रातोंरात बने सेलेब्रिटी, ‘बाबा का ढाबा’ आज भी है सुर्खियों में

साल 2020 में सोशल मीडिया पर छाए आम लोग वीडियो वायरल होने पर लोग बने स्टार्स 'बाबा का ढाबा' ( Baba Ka Dhaba ) से लेकर 'रसोड़े में कौन था' ( Rasode Mein Kaun Tha ) के स्टार्स हैं शामिल
3 min read
• •
Updated: 22 Dec 2020, 3:44 PM IST
 These Five People Became Social Media Sensation By The Year 2020
These Five People Became Social Media Sensation By The Year 2020

नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) महज मनोरजंन का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां एक आम आदमी रातोंरात स्टार्स बन जाते हैं। हर साल कई ऐसे लोग सामने आते हैं जो आम से खास बन जाते हैं। आज हम आपको उन लोगों के बारें में बताएंगे। जिनकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही वह 2020 के स्टार्स बन गए।

1. यशराज मुखाटे ( Yashraj Mukhate )

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से खूब वायरल हुआ था। वीडियो में टीवी का मोस्ट पॉपुरलर शो साथ निभाना साथिया के सीन को बड़े ही अलग अंदाज में देखा। इन डॉयलॉग्स को म्यूजिशिएन यशराज मुखाटे ने अपने रैप और बीट्स से एक नया रूप दे डाला। जिसके बाद यह म्यूजिक रातोंरात वायरल हो गया और इसी के साथ यशराज भी साल 2020 के सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए।

2. बाबा का ढाबा कांता प्रसाद ( Baba Ka Dabba Kanta Parsad )

बाबा का ढाबा से मशहूर हुए बाबा कांता प्रसाद की किस्मत भी 2020 में चमक गई। लॉकडाउन में बड़ी मुश्किल से ढाबा चल रहे बाबा का एक वीडियो एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें बाबा अपनी आप बीती सुनाते हुए दिखाई दे रहे थे। बाबा ने बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनकी कमाई पूरी तरह से रूक गई है। जिसके बाद कई लोग उनकी मदद करने के लिए और सोशल मीडिया पर बाबा का ढाबा वायरल हो गया और वह एक स्टार बन गए। बता दें काफी विवाद के बाद कांता प्रसाद ने अब अपना खुद का रेस्टोरेंट खोल गया है।

3. अनुश्रुत ( Anushrut )

सोशल मीडिया पर अनुश्रुत की वायरल हुई वीडियो ने सबका दिल जीत लिया। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा बाट काटते हुए खूब रोते हुए दिखाई दिया। जो अपने नाई को बड़े ही गुस्से में बाट ना काटने की बात कहता है। वीडियो में नन्हा स्टार कहता है- अरे क्या कर रहे हो, मेरे पूरे बाल काट दोगे, अरे बाल क्यों काट रहे हो। फिर नाई ने उसे शांत करने के लिए उसके पिता, दादा का नाम आदि कई सवाल किए। बच्चे की इसी मासूमियत ने सबका दिल लूट लिया और इसी के साथ अनुश्रुत भी साल 2020 का सुपरस्टार बन गया।

4. बिनोद ( Binod )

'बिनोद' साल 2020 का यह एक ऐसा नाम है। जो आज भी राज बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूट्यूब चैनल ने एक इंडिया के कॉमेंट सेक्शन को लेकर एक वीडियो बनाई थी। जिसमें बताया गया था कि कैसे लोग कुछ भी लिख जाते हैं। वीडियो में एक कॉमेंट दिखाया गया था। जिसमें बिनोद लिखा था और 7 लोगों ने लाइक भी किया था। बस फिर क्या था हर वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में बिनोद ही लिखा हुआ दिखाई देता था। सोशल मीडिया पर भी बिनोद के नाम के फनी मीम्स तेजी से वायरल होने लगा और ट्विटर पर बिनोद नाम से कई हैशटैग भी वायरल होने लगे।

5. Snehil Dixit Mehra

Snehil Dixit Mehra सोशल मीडिया पर टीचर का किरदार निभाने वाली यह महिला आज सबकी फेवरेट टीचर बन गई हैं। जी हां, Snehil गंभीर मुद्दों को लेकर क्लास टीचर बनकर बड़े ही अलग अंदाज में सोशल मैसेज देती है। उनका अंदाज सबसे अलग और अनोखा होता है। यही वजह है कि अब वह सोशल मीडिया पर काफी फॉलो की जाती हैं और सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’