TV न्यूज

एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने पुलिस को दिया ‘अल्टीमेटम’, बोलीं- ‘मैं द्रौपदी मुर्मू जी के सामने धरना दूंगी’

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में मिसेज रोशन की भूमिका निभाने वाली जेनिफर ने हाल ही में निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न का मामला जीता है। हाल ही में उन्होंने धरना देने का अल्टीमेटम दिया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2024, 10:27 PM IST
tmkoc_news

टीवी एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने पवई स्टेशन में पुलिस से मिलकर उन्हें जल्दी करने को कहा है और ऐसा न करने पर धरने पर बैठ जाने का अल्टीमेटम दिया।

लगभग एक साल पहले शो में मिसेज सोढ़ी का रोल करने वाली जेनिफर ने असित मोदी के ख‍िलाफ यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पॉश कमिटी ने असित मोदी को दोषी पाते हुए उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जेनिफर ने असित मोदी के गिरफ्तारी की मांग की है।

जेनिफर ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि "वो बोल रहे मैं कोई फालतू से महिला समूह के पास गई थी और वहां पर ऐसा बोल दिया गया। तो मेरा ये कहना है कि महिला समूह के पास आपके निर्माता इतने इम्पोर्टेन्ट, इतने बड़े प्रोड्यूसर, दो बार हियरिंग के लिए चले गए सब काम छोड़ के? कमाल है।
यह भी पढ़ें: हम साथ-साथ हैं के सेट से सलमान खान को क्यों उठा ले गई थी पुलिस? महेश ठाकुर ने किया खुलासा


जेनिफर ने आगे बताया कि वह हाल ही में पवई पुलिस स्टेशन में सीनियर इंस्पेक्टर जीतेंद्र और हीरानंदानी पुलिस स्टेशन में एक एसीपी से मिलीं और उन्हें 'अल्टीमेटम' दिया। उन्होंने कहा, "मैंने उनको अल्टीमेटम दिया है कि अगर आपने जल्दी नहीं किया, ये चार्जशीट का काम है, तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या करूंगी। हो सकता है यहां पर जब द्रौपदी मुर्मू जी आ रही हैं मैं धरना लेकर बैठ जाऊं।"

यह भी पढ़ें: Latest TV News
एक इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा कि असित मोदी ने शुरू में 'फाइनेंशियल लॉस' का हवाला देते हुए उन्हें मुआवजा देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले, उन्होंने उल्लेख किया था कि अदालत ने मोदी को उनका बकाया भुगतान करने का आदेश दिया और उन्हें मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये देने को कहा।

Updated on:
30 Mar 2024, 10:27 PM IST
Published on: