TV न्यूज

मात्र 13 साल के ये दो बच्चे राजस्थान से भागकर पहुंचे मुंबई, पुलिस ने पकड़ा तो पता चला कि…

दो फैन्स ने टीवी एक्टर दिलीप जोशी जो शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं उनके लिए कुछ ऐसा कर दिया है कि आप हैरान हो जाएंगे।
2 min read
Jun 12, 2018
tarak mehta ka ooltah chashmah
tarak mehta ka ooltah chashmah

आजकल का यूथ बॅालीवुड और टीवी स्टार्स को लेकर काफी इमोश्नल हो गया है। हर दिन स्टार्स के इन क्रेजी फैन्स की कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। ऐसे में जरा सोचिए अगर छोटे बच्चे फैन पागलपन में हदे पार कर जाएं तो ?

जी हां, हाल में दो फैन्स ने टीवी एक्टर दिलीप जोशी जो शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभा रहे हैं उनके लिए कुछ ऐसा कर दिया है कि आप हैरान हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो बच्चे जिसमें से एक 14 साल का और एक की उम्र 13 साल का है वो राजस्थान से भागकर मुंबई आ गए। दरअसल वह दिलीप जोशी को मिलना चाहते हैं। यह दोनों बच्चे कजिन हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान से मुंबई वो बस में आए थे। इसके बाद मुंबई पहुंचते ही दोनों दिलीप जोशी का घर तलाशने लगे। अबतक तो वह पवई में दिलीप जोशी के घर का पता पूछ रहे थे कि कुछ लोगों को अजीब लगा और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस को दोनों बच्चों का पता चला और उनसे पूछताछ कि गई तो पता चला कि यह बच्चे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के बहुत बड़े फैन है और उसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते। दोनों ने करीब 4100 रुपए जमा किए और मुंबई आए। इसके बाद पुलिस ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम के कांटेक्ट कर रही है ताकि वो जल्द से जल्द जेठालाल को इन इन बच्चों से मिला सके।

Published on:
12 Jun 2018 10:47 am
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस