TV न्यूज

TRP में हुई बढ़ोतरी, गानों के विवाद में फंसे Bigg Boss 19 के मेकर्स, जानें क्या है मामला

Big Boss 19: 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को हाल ही में TRP में बढ़ोतरी का तो फायदा मिला है, लेकिन गानों के कॉपीराइट विवाद ने उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है…
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 12:03 PM IST
TRP में हुई बढ़ोतरी लेकिन गानों के विवाद में फंसे Big Boss 19 के मेकर्स, मिला लीगल नोटिस
Big Boss 19 (फोटो सोर्स: X)

Bigg Boss 19: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स अब एक बड़ी कानूनी परेशानी में फंस गए हैं। शो में इस्तेमाल किए गए कुछ गानों को लेकर उन पर कॉपीराइट का आरोप लगा है, जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेजा गया है। बता दें कि इस विवाद ने मेकर्स के लिए सिरदर्द बढ़ा दिया है ऐसे में मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

गानों के विवाद में फंसे Bigg Boss 19 के मेकर्स

दरअसल, 'बिग बॉस 19' के हर दिन की शुरुआत मॉर्निंग सॉन्ग्स और डांस के साथ होती है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन इस बार शो में 3 सितंबर को फिल्म 'अग्निपथ' के सुपरहिट गाने 'चिकनी चमेली' और फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के गाने 'धत तेरी की' को बिना पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के इस्तेमाल किया गया। इस वजह से कॉपीराइट लाइसेंसिंग एजेंसी ने 19 सितंबर को कानूनी नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि इन गानों का यूज करने के लिए उचित अनुमति लेना अनिवार्य होता है, जो इस मामले में मेकर्स ने नहीं लिया। एंडेमोल शाइन इंडिया, जो 'बिग बॉस 19' का प्रोडक्शन हाउस है, और इसके निर्देशकों को इस उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इस कानूनी मामले से न केवल शो की छवि प्रभावित हो सकती है, बल्कि भारी जुर्माना भी लग सकता है।

Updated on:
26 Sep 2025, 12:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब