TV न्यूज

महिला ने इस एक्टर पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप, कहा- नारियल पानी पिलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर बनाया अश्लील वीडियो

महिला की दर्ज शिकायत के अनुसार उन दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2019, 4:32 PM IST
Karan Oberoi
Karan Oberoi

टीवी के मशहूर एक्टर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' फेम करण ओबेरॉय ( tv actorKaran Oberoi ) पर कथित रूप से एक महिला ज्योतिषी को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद करण को गिरफ्तार किया है। करण पर महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने रेप का वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और से पैसे की मांग की। करण के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

महिला की दर्ज शिकायत के अनुसार उन दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। वहीं जब एक दिन करण ने महिला दोस्त को अपने फ्लैट पर मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया। महिला का आरोप है कि इसी दौरान करण ने उन्हें नारियल पानी में कुछ मिलाकर पिलाया। इसके बाद उन्हें चक्कर आने लगा। पीड़िता ने दावा किया है कि इस दौरान आरोपी ने उनका रेप किया और मोबाइल पर इसका वीडियो भी बना लिया।

एफआईआर में पीड़िता ने कहा, 'इस वीडियो के जरिए वह मुझे ब्लैकमेल करता रहा और पैसे ऐंठता रहा। हालांकि इसके बावजूद मैं उससे शादी के बारे में पूछती रही, लेकिन वह हर बार नजर अंदाज करता रहा और पैसे की मांग करता रहा। कुछ दिन पहले जब मैंने उस पर शादी के लिए जोर डाला तो उसने धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है, कर लो।' इसी के बाद ही महिला ने एक्टर करण के खिलाफ रेप और एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज कराया।

Updated on:
6 May 2019, 4:32 PM IST
Published on: