TV न्यूज

गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा फेम Nishant Singh Malkhani का हुआ कार एक्सीडेंट, जैसलमेर में हुए सड़क हादसे का शिकार

निशांत सिंह मलकानी का हुआ कार एक्सीडेंट नए साल के मौके पर हुए सड़क हादसे का शिकार न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए निकले थे जेैसलमेर
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2021, 9:10 AM IST
Nishant Singh Malkani
Nishant Singh Malkani

नई दिल्ली टीवी एक्टर निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkani) का नए साल के मौके पर एक कार एक्सीडेंट हो गया। बिग बॉस 14 में नजर आए निशांत न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जैसलमेर निकले थे लेकिन रास्ते में वो एक हादसे का शिकार (car accident) हो गए। निशांत ने खुद इस बात की जानकारी दी है। जयपुर टाइम्स से बात करते हुए निशांत ने बताया कि उनका एक्सीडेंट 31 दिसंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ। नया साल लगने में जब सिर्फ एक मिनट बाकी था। पूरी दुनिया इसे सेलिब्रेट कर रही थी तब निशांत एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। निशांत ने बताया कि फिलहाल वो बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई है। लेकिन ये एक्सीडेंट उनके लिए काफी शॉकिंग था।

निशांत ने बताया कि उनकी कार को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। लेकिन वो भगवान और मां की दुआ से बिल्कुल ठीक हैं। नया साल लगने में सिर्फ एक मिनट बाकी था जब उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। वो और उनके दोस्त सब एक दूसरे को संभाल रहे थे। निशांत ने कहा कि मेरी लाइफ की पहली रोड ट्रिप पर मैं निकला था जिसे अब कभी भूलने नहीं वाला हूं। मैंने इससे पहले रोड ट्रिप के बारे में कभी नहीं सोचा था। मैंने सोचा था कि नए साल का जश्न राजस्थान के रेगिस्तान में मनाऊंगा। इसलिए मैं अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर निकल पड़ा। काम से थोड़ा ब्रेक लिया और ये सब प्लान किया। लेकिन जो सोचा था वो हो नहीं सका।

निशांत ने आगे बताया कि फिलहाल उनका परिवार एक्सीडेंट की खबर सुनकर बेहद परेशान है। उनकी मां को रो-रोकर बुरा हाल हो गया था जब उन्होंने इसके बारे में सुना था। हालांकि उन्हें समझाया कुछ भी नहीं हुआ है। सब ठीक है। अब जल्द ही दिल्ली घर जाना है बस। बता दें कि निशांत को सीरियल गुड्डन तुमसे ना हो पायेगा से खूब लाइमलाइट मिली थी।

Published on: