TV न्यूज

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को हुआ डेंगू, चार दिन से अस्पताल में चल रहा है इलाज

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।

less than 1 minute read
Oct 30, 2019
pavitra.png

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया को डेंगू की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पवित्रा को डेंगू होने की जानकारी चार दिन पहले ही उपचार के दौरान पता चली। जब से ही वे हॉस्पिटल में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

View this post on Instagram

💫✨

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

रिपोर्ट्स के अनुसार 'पवित्रा 4 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं तब से अब तक वे वहीं हैं। पिछले चार-पांच दिनों से उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है।'

बता दें, पवित्रा इन दिनों 'बालवीर रिटर्न्स' में काल लोक की तानाशाह की भूमिका निभा रही हैं। नेगटिव किरदार को निभाने के लिए पवित्रा ने तलवार बाजी समेत कई चीजें सीखी हैं। शूटिंग के दौरान कई बार वह चोटग्रस्त भी हुई हैं।

View this post on Instagram

👀❄️🌊

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

टेलीविजन के फेमस सीरियल 'नागिन 3' में नजर आ चुकी पवित्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह किरदार उनके कंफर्टेबल जोन से बिल्कुल अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें बहुत से ऐसे काम करने पड़े जो उन्होंने आज तक नहीं किए हैं।

View this post on Instagram

💥❣️

A post shared by Pavitra (@pavitrapunia_) on

Published on:
30 Oct 2019 02:05 pm