TV न्यूज

सामाजिक मुद्दे पर बेस्ड है टीवी सीरियल ‘बेटी घर का उजाला’, ये एक्टर निभाएगा लीड रोल

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर आधारित है शो की कहानी
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 6:22 PM IST
tv-serial-beti-ghar-ka-ujala-is-based-on-beti-bachao-beti-padao
tv-serial-beti-ghar-ka-ujala-is-based-on-beti-bachao-beti-padao

अभिनेता बनने के अलावा मैं कुछ सोच भी नहीं सकता क्योंकि अभिनय के अलावा मुझे कुछ आता ही नहीं है,यह कहना है लखनऊ रंगमंच के जाने माने अभिनेता आहिल खान का जो बहुत जल्द डीडी वन के शो 'बेटी घर का उजाला' से टीवी की दुनिया में बतौर अभिनेता दस्तक को तैयार है।

इस शो की सबसे बड़ी बात यह है कि यह शो 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। आहिल खान इस शो में लीड रोल 'सरताज' की भूमिका में दिखेंगे जो सबों के हक के लिए लड़ता है। आहिल इस शो में अभिनेता यशपाल शर्मा,रजा मुराद,मकरंद देशपांडे, सुनील पाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, आहिल की मानें तो इस सीरियल में उनका काफी सशक्त किरदार है,अभिनय पारी की शुरुआत से ही उनको ऐसे किरदार लुभाते रहे हैं वो इस शो के डायरेक्टर राजू कुमार यादव का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनपर विश्वास किया और लगभग 3,000 ऑडिशंस के बीच उन्हें इस भूमिका के लिए चुना।

मूल रूप से लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले आहिल घर में अकेले भाई व एक बहन है उनकी सफलता के पीछे उनके पापा नईम उल्लाह खान और मां ताहीरा खान और पत्नी इफ़रा खान का बहुत बड़ा सहयोग है जिनकी वजह से वह इस मंजिल तक पहुंच पाये हैं ।

आहिल की पृष्ठभूमि रंगमंच से रहा है लगातार 9 साल रंगमंच से जुड़े रहे हैं और एनएसडी रेपैट्री, बीएनए रंगमंच ग्रुप और लखनऊ रंगमंच के माध्यम से उन्होंने कई नाटकों का सफल मंचन कर देश-विदेश में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है,इसके पहले वो चंद्रशेखर आजाद टीवी शो में भी बतौर कलाकार दिख चुके हैं और बहुत जल्द बतौर अभिनेता बड़े पर्दे पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं जिसका प्री-प्रोडक्शन काम चल रहा है।

आहिल ने कहा कि मैंने दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है,अभिनय को मैं अपना पैशा नहीं अपना धर्म मानता हूं,मुझे आशा है 25 मार्च से सीरियल कि ऑन एयर होते ही मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिलेगा।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’