TV न्यूज

‘नजर’ में काम कर खुद की एक्टिंग को झकझोरने का मौका मिलाः सोन्या पिंक

सोन्या ने 'मी टू' को लेकर कहा, 'मीटू बहुत ही अच्छा कैंपेन है। इससे महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का मौका मिला है।
2 min read
Oct 22, 2018
Sonyaa pink
Sonyaa pink

अभिनेत्री सोन्या पिंक इन दिनों हॉरर टीवी शो 'नजर' में काम कर रही हैं। यह सीरियल उनका टीवी डेब्यू है। 'नजर' में वह एक डायन रुबी का किरदार अदा कर रही हैं। पत्रिका एंटरटेनमेंट के साथ टेलिफोनिक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है, ''नजर' में काम करना काफी अच्छा अनुभव रहा है।' इसके साथ ही सोन्या ने कहा, 'इस किरदार से अपनी एक्टिंग को झकझोरने का मौका मिला। ये काफी चैलेंजिंग था।'

'निर्माताओं ने मुझे चुना...',

सोन्या से उनके डायन के किरदार को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया, 'मैंने इस किरदार को नहीं चुना है बल्कि निर्माताओं ने मुझे इस किरदार के लिए चुना है। मुझे इसके बारे में पता नहीं था कि ये भूमिका एक डायन की है। मुझे तो बस इतना पता था कि यह किरदार (रूबी) हीरो की गर्लफ्रैंड है जो विदेश से आती है और उसकी शादी उससे हो जाती है।' उन्होंने आगे बताया, 'बतौर एक एक्टर होने के नाते मेरा मानना है कि नेगेटिव किरदार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'

मोनालिसा के साथ काम करके अच्छा लगा

बता दें, इस शो में मोनालिसा भी एक डायन का किरदार निभा रही हैं। सोन्या ने मोना के साथ काम करने के अनुभव को लेकर कहा, 'मोनालिसा के साथ काम करने का काफी अच्छा अनुभव रहा। वह बहुत सपोर्टीव हैं। वह जब भी मेरे साथ ब्रेक में बैठती हैं तो मेरे किरदार को लेकर हमेशा ही चर्चा करती रहती हैं।' सोन्या का आगे कहना था, 'वह कभी-कभी उनसे भोजपुरी भी सीख लिया करती हैं। इसके साथ ही सेट पर मजाक मस्ती भी खूब रहती है।'

अलग-अलग किरदार चाहती हैं निभाना

भविष्य के किरदारों को लेकर उन्होंने कहा कि वह केवल नेगेटिव किरदार ही नहीं करना चाहतीं। वह हमेशा ही कुछ नई भूमिका निभाना चाहती हैं। उनका मानना है कि अलग-अलग किरदारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

'मी टू' के समर्थन में सोन्या

सोन्या ने 'मी टू' को लेकर कहा, 'मीटू बहुत ही अच्छा कैंपेन है। इससे महिलाओं को अपनी आवाज उठाने का मौका मिला है। उनके साथ घटित हुई घटानाओं को उजागर का अवसर मिला। इस कैंपेन का आना बहुत जरूरी था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं पीड़िताओं और इस कैंपेन के समर्थन में हूं। जिसके साथ भी गलत हो रहा है उसे अपनी आवाज उठानी चाहिए और सभी को उसे सपोर्ट भी करना चाहिए।'

Updated on:
22 Oct 2018 07:55 pm
Published on:
22 Oct 2018 07:55 pm