नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स हो या फिर टीवी इंडस्ट्री के कलाकार सभी काफी सुर्खियों में बने हुए है। लेकिन खास बात यह है कि अधिकतर स्टार्स अपनी कंट्रोवर्सी की वजह से ही चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अब टीवी की मशूहर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिव्यांका सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर अपने फैंस से जुड़ी रहती है। इस बीच उनके प्रशंसक भी उनके काम और खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं। इस बीच एक यूजर ने दिव्यांका को करण जौहर से दूर रहने की सलाह दे डाली। जिसके बाद से उनका यह पोस्ट खूब सुर्खियों में बना हुआ है।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर वैसे तो अधिकतर यूजर्स कमेंट्स करते हैं। लेकिन एक यूजर ने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर को लेकर एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर दिया। यूजर ने लिखते हुए कहा कि उसका आशीर्वाद हमेशा दिव्यांका के साथ है। वह हमेशा अच्छी और बड़ी फिल्मों में काम करें। अब यहां तक तो सब ठीक था,लेकिन आगे यूजर ने दिव्यांका को सलाह देते हुए लिखा है कि बस आप ड्रग चक्कर में मत पड़ना और करण जौहर के पास तो भूल कर भी मत जाना।
यह भी पढ़ें-
यह कमेंट पढ़ दिव्यांका ने भी झट से जवाब देते हुए यूजर के लिए लिखा कि यह आपकी बात बहुत अच्छी लगी। उसके लिए शुक्रिया। दिव्यांका ने आगे कहा कि आज के समय में कुछ लोग दूसरों को बेवजह ही गलत समझने लगते हैं। बाहर से कोई भी कलाकार कितना मजबूत दिखाई दे, लेकिन उसका दिल इन बातों से बहुत दुखता है। दिव्यांका ने कहा कि जब से उनके पिता भोपाल गए है। उनकी बस यही कोशिश रहती है कि वह अपने पिता का सिर हमेशा गर्व से उठाए रखे। यह कमल कीचड़ में भी कमल ही रहे।
यह भी पढ़ें-
अपनी इस पोस्ट में दिव्यांका ने कई यूजर्स का मजेदार जवाब भी दिए। जिसकी वजह से उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका मोस्ट पॉपुलर शो ये हैं मोहब्बतें ऑफ एयर हुआ है। वह इस सीरियल में एक्टर करण पटेल के ऑपोजिट दिखाई दी थीं। वहीं वह एकता की एक वेब सीरीज़ में भी काम कर चुकी हैं।