TV न्यूज

चार सालों से पत्नी से अलग रह रहा ‘नागिन’ का ये एक्टर, अब जाकर विजयेंद्र कुमेरिया ने किया कन्फर्म

Vijayendra Kumeria Confirms Seperation: टीवी एक्टर विजयेंद्र कुमेरिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी प्रीति से सेपरेशन को लेकर अब कन्फर्म कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Vijayendra Kumeria Confirms Seperation
विजयेंद्र कुमेरिया (फोटो सोर्स- IMDb)

Vijayendra Kumeria Confirms Seperation: टीवी अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर पहली बार खुलकर बात की है। ‘उड़ान’ फेम अभिनेता ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पुष्टि की है कि वह अपनी पत्नी प्रीति भाटिया से पिछले चार साल से अलग रह रहे हैं। दोनों की 10 साल की बेटी किमाया है। विजयेंद्र और प्रीति ने एक दशक से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया।

चार साल बाद जाकर अब किया खुलासा

विजयेंद्र कुमेरिया ने 'जूम' से बातचीत में बताया कि वो और प्रीति पिछले चार वर्षों से अलग हैं। इससे पहले साल 2023 में दोनों की शादी में अनबन की खबरें सामने आई थीं। उस समय प्रीति भाटिया ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया था और सवाल उठाया था कि लोग इस तरह की अटकलें क्यों लगा रहे हैं। अब विजयेंद्र की पुष्टि के बाद इन खबरों पर स्थिति साफ हो गई है।

विजयेंद्र और प्रीति की बेटी किमाया का जन्म 2016 में हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रीति अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। साल 2024 में किमाया के जन्मदिन पर भी उन्होंने बेटी के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की थीं। हालांकि, प्रीति के सोशल मीडिया अकाउंट पर विजयेंद्र के साथ तस्वीरें काफी कम नजर आती हैं।

विजयेंद्र और प्रीति ने इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं, तब विजयेंद्र और प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। प्रीति विजयेंद्र की प्रोडक्शन कंपनी कुमेरिया प्रोडक्शन्स से भी जुड़ी रही हैं। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं है कि वो कंपनी के साथ काम कर रही हैं या नहीं।

दिलचस्प बात यह है कि साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान विजयेंद्र ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी पत्नी के सहयोग की तारीफ की थी। उस वक्त उन्होंने प्रीति को ‘सपोर्टिव वाइफ’ बताते हुए कहा था कि उनकी निगरानी में टीम अच्छी तरह काम करती है।

अब तक कई टीवी शोज में काम कर चुके विजयेंद्र

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजयेंद्र कुमेरिया टीवी के चर्चित अभिनेता हैं। वो ‘शास्त्री सिस्टर्स’, ‘उड़ान’, ‘नागिन 4’, ‘दीवानियत’ और ‘जागृति: एक नई सुबह’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। फिलहाल वह ‘जुही मुई’ में इंस्पेक्टर श्याम सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ ईशा सिंह भी हैं।

Updated on:
06 Oct 2026 11:32 am
Published on:
06 Oct 2026 11:12 am
Also Read
View All
‘मां को बोलता है मर जा, मेरे बच्चों का क्या होगा?’ Yung DSA की डेंगू वाली टिप्पणी के बाद रोईं माही विज, लोगों ने लगाया सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप

“मैनेज नहीं, मजा ले रहा हूं”, ‘बिग बॉस 20’ में माही विज की एंट्री के बाद बेटी तारा संग बॉन्डिंग पर बोले जय भानुशाली

‘KKK15’ जीतते ही अविनाश मिश्रा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के साथ रिश्ता किया कंफर्म? वीडियो आया सामने

‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर लगी भीषण आग, टीम ने किया कन्फर्म, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

‘ये बहुत चीप और गंदा था’, गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर मजाक कॉमेडियन हर्ष गुजराल को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास