TV न्यूज

BIGG BOSS 11: हिना के साथ विकास की हुई ऐसी अनबन, बिग बॅास के घर की दीवार फांदकर भाग निकले विकास…

BIGG BOSS 11: हिना के साथ विकास की हुई ऐसी अनबन, बिग बॅास के घर की दीवार फांदकर भाग निकले विकास...
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2017, 10:42 AM IST
hina khan and vikas gupta fight
hina khan and vikas gupta fight

कहना गलत नहीं होगा की जब से बिग बॅास ११ की शुरुआत हुई है शो दिन प्रतिदिन गर्माता जा रहा है। कुछ कंटेस्टेंट्स की लड़ाई तो बिग बॅास के पहले दिन से ही जारी है। सलमान खान के सामने ही एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने विकास को चुनौती दी थी की वे घर में घुसकर उन्हें अपना असली रंग दिखाएंगी। अब ऐसा लग रहा है की वे और विकास दोनों ही अपनी बेफिजूल की हरकरतों से शो एक दूसरे के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे हैं।

अब बिग बॉस का घर दो हिस्सों में बंटता दिखाई दे रहा है। इस बार के ग्रुप में एक तरफ हिना खान खड़ी हैं तो दूसरी तरफ अर्शी खान, शिल्पा शिंदे, पुनीश और आकाश। लेकिन हाल में मिली खबर के अनुसार लगता है इन ग्रुपस में भी आपस में टकारार होती नजर आ रही है। बता दें खबरों के अनुसार विकास गुप्ता और हिना के बीच इतनी गंदी लड़ाई हुई है कि वे 'बिग बॉस' से बाहर निकल गए। और वे बिग बॅास के गेट से नहीं बल्कि परेशान होकर बिग बॉस हाउस की दीवार फांदकर निकल भागे हैं। दरअसल हुआ ये की गलती से बिग बॅास के घर का दरवाजा खुला रह गया और विकास ने ना आव देखा ना ताव वे मौका मिलते ही वहां से भाग खड़े हुए। वैसे देखा जाए तो यह सब इस घर के इतिहास में पहली बार हो रहा है, कि बिग बॉस के किसी कंटेस्टेंट ने इस तरह का संगीन कदम उठाया हो।

इस खबर का पता तब चला जब रिऐलिटी पोस्ट नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा,- कि हिना खान के साथ गंदी लड़ाई के बाद विकास गुप्ता बिग बॉस की दीवार फांदकर भाग गए।

हांलाकि अब हालात काबू में हैं। सुनने मेें आया है की क्रू मेंबर्स उन्हें समझाकर घर ले आए हैं। साथ ही बिग बॉस का नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कालकोठरी भेज दिया गया है। अब देखना यह है कि वह शो का हिस्सा बने रहते हैं या नहीं।

Published on: