हिना से लड़ाई के बाद घर की दीवार फांदकर भाग गया ये कंटेस्टेंट, वजह आपको परेशान कर देगी...
बिग बॉस के अंदर कंटेस्टे्ट्स एक-दूसरे से लड़ाई करने पर उतारु हैं। हर दिन कुछ न कुछ नया सुनने को मिल रहा है। पहले ही दिन से विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे लड़ते आ रहे हैं। शिल्पा लगातार विकास से छेड़छाड़ करती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने पिछले दिनों भी घर में लगे कैमरों के सामने विकास को खूब परेशान किया। वहीं अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि किस हद तक शिल्पा विकास से छेड़छाड़ करती हैं, इसके बाद विकास ऐसा कदम उठाते हैं जिसको देखकर घर का हर व्यक्ति शॉक्ड रह जाता है।
हुआ यूं कि डाइिंग टेबल पर विकास, सपना साथ-साथ बैठे हुए थे, वहीं हमेशा की तरह शिल्पा विकास को छेड़ने के लिए आगे-पीछे घूम रही थीं। इस बीच वह अपने मकसद में कामयाब भी हो जाती हैं। इसके बाद विकास के हाव भाव बदल जाते हैं और वह पूरी तरह से शिल्पा से परेशान हो कर अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। क्योंकि शिल्पा विकास की मिररिंग कर रही थीं। इसलिए आगे बढ़ते हुए विकास किचन एरिया में पहुंच जाते हैं और वहां जाकर सामने रखे अंडे फोड़ने लगते हैं।
एक के बाद दूसरा अंडा घर के कार्पेट पर फेंकते ही घर वालें उन्हें ये हरकत करने से रोकने की कोशिश करते हैं। हिना खान भी उन्हें इसके लिए डांटती हैं और कहती हैं किसी दूसरे की लड़ाई में मेरा अंडा क्यों टूट रहा है? इस बीच विकास गुप्ता का ध्यान शिल्पा की ओर से डायवर्ट हो जाता है और हिना खान के साथ झड़प हो जाती है। बता दें कि जबकि हिना खान पहले विकास गुप्ता को सपोर्ट करती आई हैं। दोनों की लड़ाई के कारण बिग बॉस के घर के अन्य सदस्य काफी परेशान थे।
हिना से लड़ाई के बाद विकास बहुत ज्यादा फ्रस्ट्रेट हो गए थे। और इसी बीच उन्हें घर से भागने का मौका मिल गया। रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर का दरवाजा गलती से खुला रह गया था और विकास गुप्ता मौका पाकर घर से भाग गए। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक विकास को वापस घर भेज दिया गया है। वहीं इस गलती की सजा तो उन्हें जरूर मिलेगी। आने वाले एपिसोड में विकास को कालकोठरी के अंदर देखा जा सकता है।