TV न्यूज

Exclusive: टीवी पर जल्द आ रही है “टेढ़ी मेढ़ी फैमिली”

"टेढ़ी मेढ़ी फैमिली" अमेरिका की बेहद लोकप्रिय प्राइम टाइम कॉमेडी शो "सीरीज द मिडल" का रीमेक है।
3 min read
• •
Updated: 5 Jun 2015, 5:52 PM IST
tedi medi family
tedi medi family

मुंबई। जल्द ही टीवी पर कॉमेडी शो "टेढ़ी मेढ़ी फैमिली" होने वाला है। 8 जून रात 8:30 बजे से शुरू होने वाला यह शो अमेरिका की बेहद लोकप्रिय प्राइम टाइम कॉमेडी शो "सीरीज द मिडल" का रीमेक है। बिग मैजिक के बोधि ट्री प्रोडक्शंस के तहत निर्मित इस शो का निर्माण सिंगल कैमरा कॉमेडी के रूप में किया गया है। इस शो में इकबाल आजाद, अमि त्रिवेदी, सलोनी डैनी, धार्मिक जोइसर समेत सुशांत मोहिन्द्रा का संयुक्त फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। इसी सिलसिले में सेट विजिट के दौरान राजस्थान पत्रिका के रिपोर्टर रोहित तिवारी ने शो के स्टार्स से बातचीत की....

ढाई साल का है मेरा प्रोडक्शन हाउस- अमि त्रिवेदी
पहले तो बता दूं कि मैंने अभिनय की दुनिया से दो साल का ब्रेक लिया था। इस दौरान मैंने खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जो अभी ढाई साल का ही है। इस शो में मैंने अंजलि का रोल किया है और उसके तीन शरारती बच्चे हैं। इसमें अंजलि एक अच्छी मां होने साथ ही वर्किंग वूमन भी है। उसे घर से लेकर बाहर तक हर तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस शो में ऐसी टेढ़-मेढ़ी फैमिली को दिखाया गया है, जो आज के दौर में देश के हर परिवार में होता है। इसलिए मुझे उममीद है कि इस शो से ऑडियंस खुद को रिलेट करते हुए खूब एंज्वॉय करेगी। इस शो से मैं काफी तजुर्बे ले रही हूं, जो आगे लाइफ में मेरे काम आने वाले हैं।

रील और रियल में हूं जिममेदार- इकबाल आजाद
इस शो में मैंने एक ऐसे पिता का किरदार किया है, जिस पर परिवार की हर छोटी-बड़ी जिममेदारी होती है और वह परिवार में होने वाली हर बात को बड़े ही सिस्टेमेटिक ढंग से निपटता है। इसमें हमारे तीन बच्चे हैं, जो बहुत ही शरारती हैं। मुझे ज्यादा तैयारी की जरूरत इसलिए नहीं पड़ी, क्योंकि रियल लाइफ में भी मेरे तीन बच्चे हैं। इसलिए मैं इस शो को काफी एंज्वॉय कर रहा हूं। अगर मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो मेरे तीनों बच्चे काफी समझदार हैं, जबकि इस शो में मेरे तीनों बच्चे बहुत ही ज्यादा शरारती हैं।

मेरा काफी डम्प रोल है- सलोनी डैनी
इस शो में मुझे बहुत मजा आ रहा है। इसमें मेरा काफी डम्प रोल है, जो हर समय गिरता-पड़ता रहता है। वह हर चीज में ट्राय करने की कोशिश करती है, लेकिन सब में फेल ही हो जाती है। मेरे लिए यह बहुत ही अलग तरह का एक्सपीरिएंस है, क्योंकि मैं इस तरह का शो पहली बार ही कर रही हूं। मेरा जैसा किरदार इस शो में दिखाया गया है, रियल लाइफ में भी मैं इस रोल से काफी रिलेट करती हूं।

अब आसानी से होगी पढ़ाई- धार्मिक जोइसर
मैं शुरू से ही अभिनय की दुनिया में आना चाहता था। इसलिए मैंने अपने घर में बोला तो सभी राजी भी हो गए। बता दूं कि इस शो से पहले मैंने जी टीवी के चर्चित धारावाहिक जोधा अकबर में अभिनय कर चुका हूं। रही बात मेरी पढ़ाई की तो मैं जोधा अकबर के सेट पर ही अपनी पढ़ाई करता था और इस शो में तो मुझे पढऩे-लिखने वाले बच्चे का ही रोल करना है तो अब मेरे लिए पढ़ाई करना और भी आसान हो गया है।

मैं खाता-पीता और सोता ही हूं- सुशांत मोहिन्द्रा
मैं पूरा पंजाबी मुंडा हूं। मैं डेढ़ साल पहले ही मुंबई आया हूं और यहीं नेशनल कॉलेज से मैंने अपना ग्रेजुएशन भी कंप्लीट किया है। इस शो से पहले मैंने कई कॉमर्शियल शो किए हैं। इसमें मेरे से सभी लोग काफी सीनियर हैं और मुझे काफी कुछ सीखने को भी मिल रहा है। इस शो में मुझे बहुत ही आलसी दिखाया गया है। इसमें मैं खाता-पीता रहता हूं और सोता भी काफी हूं। मेरी माता जी एक थिएटर आर्टिस्ट हैंख्, इसलिए अभिनय के लिए मुझे कुछ ज्यादा सीखने की जरूरत नहीं पड़ी।
रोहित तिवारी
Published on: