TV न्यूज

बिना हिना खान के ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, यहां पढ़ें पूरी खबर

बिना हिना खान के ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, यहां पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2017, 4:48 PM IST
ye rishta kya kehlata hai
ye rishta kya kehlata hai

अभिनेत्री हिना खान ने जब ये सीरियल छोड़ा था, तब चारों ओर यही सुनने को मिल रहा था कि अब बहुत जल्द यह शो बदं हो जाएगा। लोग तो यहां तक कहते पाए गए थे कि शो की जान थी अक्षरा यानी हिना खान। लेकिन लोगों ने जैसा सोचा था, वैसो बिल्कुल भी नहीं हुआ। इससे यह साबित होता है कि किसी शो की कहानी अहम होती है...उसका प्रस्तुतिकरण उसे सबसे जुदा बनाता है...उसके बाद आते हैं एक्टर। स्क्रिप्ट की वजह से ही एक्टर ऊंचाई छूता है। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार ऐसा लिखा गया था कि इसकी जगह कोई भी अभिनेत्री होती, उसे भी उतनी ही सफलता मिलती, जितनी कि हिना खान को मिली थी। हिना का शो छोडऩे के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया था...बस इतना सुनने को मिला था कि वो ये शो इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि अब शो में उनके किरदार को डी-ग्लैमारइज्ड किया जा रहा है। ऐसे में हिना ने शो को छोड़ दिया था।

खैर, टीवी की दुनिया में कई ऐसे धारावाहिक सामने आए, जिसने ना सिर्फ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि कई ऐसे रिकॉर्ड्स भी बनाए, जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। ऐसा ही एक रिकॉर्ड घर-घर चर्चित धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है ने बनाया आया है। जी हां, इंडिया फोरम की मानें, तो इस धारावाहिक ने अब तक अपने 2500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस तरह से टीवी की दुनिया का यह पहला ऐसा कॉमर्शियल टीवी शो बन चुका है, जिसने इतने एपिसोड का आकड़ा पार कर लिया है।

बता दें कि साथ निभाना साथिया और बालिका बधू ने टीवी इंडस्ट्री के वो धारावाहिक रहे हैं, जिन्होंने 2000 एपिसोज पूरे किए, लेकिन इसके तुरंत बाद ही यह शो बंद भी हो गए। इस धारावाहिक को सब टीवी का मशहूर धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा से टफ कॉम्पटीशन मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इसने अभी तक कुल 2314 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’