TV न्यूज

Naagin 3: करिश्मा और रुपाली के बाद इस स्टार की होगी एंट्री, बेली की परेशानी होगी डबल

उन्होंने कहा, 'मैं बालाजी के साथ दोबारा काम करने के लिए खुश हूं। मैं टेलीविजन पर कुछ नया लेकर लौटने वाला हूं..
2 min read
Mar 15, 2019
Zuber Khan
Zuber Khan

मशहूर टीवी शो 'Naagin 3' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस शो में सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, पर्ल वी पूरी और रजत टोकस जैसे स्टार नजर आते हैं। हाल ही में इस शो में करिश्मा तन्ना की रिएंट्री हुई थी जिसके बाद रुपाली प्रकाश की एंट्री हुई। खबरों के अनुसार इस शो में एक और धमाकेदार एंट्री होने वाली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार इस शो में जल्द ही जुबैर खान की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि जुबैर इस सीरियल में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार बेला की जिंदगी में मुसीबतों को और भी ज्यादा बढ़ाएगा।

खबरों के अनुसार जुबैर इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, 'मैं बालाजी के साथ दोबारा काम करने के लिए खुश हूं। मैं टेलीविजन पर कुछ नया लेकर लौटने वाला हूं और सुपरहिट शो में नकारात्मक भूमिका अदा करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।'

आपको बता दें कि जुबैर को अंतिम बार शरद मल्होत्रा और कृतिका सेंगर स्टारर सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' में देखा गया था। इस सीरियल के लिए जुबैर की हर किसी ने जमकर तारीफ की।

Published on:
15 Mar 2019 06:01 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’