Road Accident in Udaipur : उदयपुर में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में डीआईजी का बेटा सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Road Accident in Udaipur : तेज रफ्तार कार ने 4 ठेलों-5 टूव्हीलर को टक्कर मारी, दो लोग जख्मीमाली कॉलोनी लिंक रोड पर रविवार रात को एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़े 4 ठेलों और 5 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। वह नशे में बताया गया है। घटना रात 10:30 बजे की है। काले रंग की कार तेज रफ्तार में टेकरी से कुम्हारों का भट्टा की तरफ जा रही थी। अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे फलों-खाद्य पदार्थों के 3-4 ठेलों को टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक ने सबसे पहले बाइक चालक को टक्कर मारी और इसके बाद माली कॉलोनी में फल खरीदते समय DIG के बेटा उत्कर्ष गोयल (23) को टक्कर मार दी। इससे आगे उसने 2 अन्य लोगों को उड़ा दिया और ठेले के पास खड़े 4 ठेले और अन्य बाइक को भी रौंदते हुए आगे निकल गया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के समय कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। उसमें करीब 3 लोग बैठे थे और तेज आवाज में गाने बज रहे थे। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने हादसे के मार्ग पर लगे CCTV फुटेज की जांच करना शुरू कर दिया है। DIG के बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसके सिर में गंभीर चोट आई है।