उदयपुर

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर आरटीओ के उड़न दस्ते को ट्रोले ने मारी टक्कर, गार्ड की मौत

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर बलीचा बाईपास के निकट शनिवार सुबह करीब 8 बजे चैकिंग कर रहे उड़नदस्ते को एक अनियंत्रित ट्रोले ने टक्‍कर
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 10:56 AM IST
rto

उदयपुर। उदयपुर में हाइवे पर नाकाबंदी कर वाहनों के दस्तावेज जांच रहे आरटीओ के उडन दस्ते पर एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में एक गार्ड की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया।

हादसे के बार ट्रक चालक वहां से भाग छूटा। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आज सवेरे करीब छह बजे अहमदाबाद हाईवे पर बलीचा बाईपास के नजदीक आरटीओ की टीम वाहनों के दस्तावेज जांच रही थी। करीब सात बजे एक ट्रक चालक आता दिखाई दिया तो उडन दस्ते में शामिल होमगार्ड जवान रणवीर जाट ने उसे हाथ के इशारे से रोकना चाहा।

लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और उडन दस्ते को टक्कर मार दी। मौके पर ही रणवीर की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। इससे पहले भी जयपुर प्रदेश में पुलिस और आटीओ की टीम पर नाकाबंदी के दौरान हमले होते रहे हैं। पिछले साल जयपुर शहर में बजाज नगर और जेएलएन रोड पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक चालकों ने पांच पुलिस वालों को टक्कर मारी थी। इनमें से दो की मौत हो गई थी।

वहीं नागौर में नाकाबंदी के दौरान श्री बालाजी थानाधिकारी पूरणमीणा को टक्कर मार दी गई थी। हादसे में पूरण मीणा की मौत हो गई थी। वहीं नागौर में ही पुलिस गश्त पर लगे खुमाराम को कुख्यात अपराधी आनंदपाल के गुर्गों ने कुचल दिया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पिछले साल ही दिसबंर में नागौर में एक ट्रक ने पुलिस की स्कोर्पियो को टक्कर मार दी थी। जिसमें क्यूआरटी के एक कंमोडो की मौत हो गई थी। पिछले साल ही विश्वकर्मा और हरमाड़ा इलाके में नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग हादसों में सात पुलिसकर्मी घायल हो हुए थे। तीनों हादसे नाकाबंदी के दौरान वाहनों की टक्कर से हुए थे।

Updated on:
20 Jan 2018, 10:56 AM IST
Published on: