उदयपुर

उदयपुर में यहां बिंदोली की मस्ती बदली मातम में, परिवार में मचा हाहाकार

दूल्हे की भतीजी को तेज गति से आए ऑटो ने कुचल दिया।
2 min read
• •
Apr 18, 2018
accident during marriage in udaipur


गींगला पसं. ( उदयपुर). कुराबड़ थाना क्षेत्र के माल की टूस गांव में मंगलवार को एक हादसे में सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। शादी वाला परिवार सडक़ पर बिंदोली निकाल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की भतीजी को तेज गति से आए ऑटो ने कुचल दिया। माल की टूस में मंगलवार सुबह 10 बजे ललित भील की बिंदोली घर से निकल, सडक़ मार्ग से गुजर रही थी।

इसमें दुल्हे के भाई खेमा की सात वर्षीय भतीजी सुशीला मां का हाथ थामकर चल रही थी। सभी नाचने कूदने में व्यस्त थे, तभी मार्ग से तेज गति से गुजरे टेम्पो ने बालिका को चपेट में लिया। खुशियों के बीच कुछ ही देर में हाहाकार मच गया। बालिका के आसपास चल रहे लोगों ने दूर हटकर जान बचाई, लेकिन बालिका चपेट में आ गई। चालक टेम्पो छोड़ कर भाग निकला। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए, जिन्होने घटना को लेकर आक्रोश जताया। सूचना पर कुराबड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन जब्त किया।

READ MORE: बाइक की चपेट में आई बालिका की मौत
धरियावद. धरियावद थानान्र्तगत दांतलिया पंचायत के राती काकर में सोमवार रात घर के बाहर खेलते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल 7 वर्षीय बालिका हुड़ी मीणा ने मंगलवार तडक़े दम तोड़ दिया। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हैड कांस्टेबल यशवंतसिंह ने बताया कि बालिका के पिता कसना मीणा ने रिपोर्ट दी की सोमवार रात हुड़ी घर के बाहर खेल रही थी। तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी।

बालिका को उपचार के लिए धरियावद सामुदायिक केन्द्र लेकर गए। जहां स्थिति नाजुक होने से चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रैफर किया। उदयपुर पहुंचने से पूर्व ही बालिका ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से समझाइश कर धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।

Published on:
18 Apr 2018 01:06 pm