
सराड़ा. गोमती नदी तट पर स्थित बड़ावली के वाशिंदों को आखिर २१ दिन बाद शुद्ध पेयजल मिल गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। गौरतलब है कि ग्रामीण पिछले 20 दिनों से शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे थे। राजस्थान पत्रिका के २० सितम्बर के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और पूरे गांव में नलों में पेयजल सप्लाई शुरू हो गई। 200 घरों की करीब एक हजार की आबादी पिछले 20 दिनों से नल में शुद्ध पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा था। विद्युत निगम की ओर से थ्री फेस बिजली सप्लाई नहीं देने या लाइन को ठीक नहीं करने से समस्या हो गई थी। ग्रामीण पंचायत समिति से लेकर तहसीलदार तक को समस्या से अवगत करवा चुके थे। इसके बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
प्रतिभागियों को किया सम्मानित
भींडर. आचार्य सन्मति सागर उच्च प्राथमिक विद्यालय में आचार्य विमल सागर महाराज की जयंती पर आयोजन हुआ। अध्यक्षता दिगंबर जैन समाज महिला मंडल भींडर की अध्यक्ष बेबी जैन ने की। मुख्य अतिथि दिगंबर जैन समाज फलासिया के अध्यक्ष कालू लाल सौमिया थे। पर्युषण के तहत धार्मिक शिक्षण संस्कार शिविर मेेंं हुई प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।