5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के लिए उदयपुर से चार नई ट्रेन चलाने की मांग

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उदयपुर की पर्यटन जरूरतों को देखते हुए नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की है।
2 min read
Google source verification
train in jaipur

फोटो- अनुग्रह सोलोमन।

उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर ने उदयपुर की पर्यटन जरूरतों को देखते हुए नई ट्रेनों के संचालन और मौजूदा ट्रेनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली के लिए नई वंदेभारत ट्रेन सहित उदयपुर से चार ट्रेन चलाने की मांग की है। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर में देशभर से पर्यटक आते हैं। इसे ध्यान में रख एसोसिएशन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर चार प्रमुख रेल कनेक्टिविटी की मांग की है।

एसोसिएशन का कहना है कि इन ट्रेनों की उदयपुर तक कनेक्टिविटी होने से पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे। स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मजदूर वर्ग को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे रेलवे का राजस्व बढ़ने के साथ व्यापारिक समरसता और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी ।

रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल ने कहा कि इन ट्रेनों से उदयपुर की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। होटल एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा, सचिव विकास पोरवाल, कोषाध्यक्ष जोय सुवालका सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने उपरोक्त ट्रेनों को अति शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

इन ट्रेनों की मांग

  1. उदयपुर-दिल्ली नई वंदे भारत: उदयपुर से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है। उदयपुर से चलने वाली चेतक एक्सप्रेस एवं मेवाड़ एक्सप्रेस दोनों ही फुल चल रही हैं। चेतक एक्सप्रेस में लगभग एक माह की वेटिंग रहती है।
  2. उदयपुर-मुंबई वाया अहमदाबाद: उदयपुर से मुंबई के लिए वाया अहमदाबाद नई ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है। वर्तमान में उदयपुर-मुंबई ट्रेन वाया रतलाम चलती है, जिसमें करीब चार घंटे अधिक लगते हैं। वाया अहमदाबाद नई ट्रेन शुरू होने से चार घंटे की समय बचत होगी और सुगम कनेक्टिविटी बढ़ेगी। उदयपुर-मुंबई ट्रेन भी लगभग फुल रहती है।
  3. पूजा गलता धाम एक्सप्रेस का विस्तार: ट्रेन नंबर 12413 पूजा गलता धाम एक्सप्रेस अजमेर से कटरा (श्री वैष्णो देवी) तक चलती है। इसे उदयपुर तक बढ़ाने की मांग की गई है।
  4. नवजीवन एक्सप्रेस का विस्तार: ट्रेन नंबर 12656 नवजीवन एक्सप्रेस चेन्नई से अहमदाबाद चलती है। यह ट्रेन अहमदाबाद में लगभग 16 घंटे खड़ी रहती है। इसे अहमदाबाद से उदयपुर तक बढ़ाने की मांग की गई है। इससे दक्षिण भारत के लिए उदयपुर से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।