उदयपुर

दस लोगों को कच्चा चबा जाने के बाद अब गोली मारकर “आदमखोर का एनकाउंटर !”

wildlife encounter: राजस्थान के उदयपुर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित मदार इलाके में देर रात गोली मारी। शहर की ओर घुसने की तैयारी में था एक महीने में दस शिकार करने वाला आदमखोर। अधिकारियों का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आ जाएगा पूरा सच।

2 min read
Oct 18, 2024

राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा गांव में एक आदमखोर पैंथर की दहशत से शुक्रवार सुबह लोगों को मुक्ति मिल गई। शार्प शूटर ने मदार इलाके में इस खतरनाक तेंदुए को गोली मारकर उसकी जान ले ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिछले एक महीने से यह तेंदुआ क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन गया था और इसके हमले में दस लोगों की जान जा चुकी थी। ऐसे में वन विभाग ने आदमखोर तेंदुए को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे।

तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की टीमें लगातार सक्रिया थीं। लोगों के बीच भय का माहौल था और इस संकट के समाधान की दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे थे। अंतत: शार्प शूटर की मुस्तैदी से तेंदुए का शिकार संभव हो सका। जैसे ही तेंदुए को गोली मारी गई, वन विभाग की टीम मदार के लिए रवाना हो गई, ताकि घटनास्थल पर पहुंचकर तेंदुए की जांच की जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि इंसानों का शिकार करने वाले तेंदुए की पहचान करने के लिए कई तरह के संकेत होते हैं। आमतौर पर, आदमखोर तेंदुए के शिकारी दांत घिस जाते हैं या टूट जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण मापदंड है जिसके आधार पर तेंदुए की पहचान की जा सकती है। तेंदुए के शव को घटनास्थल से जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि यह तेंदुआ वास्तव में आदमखोर था या नहीं।


माना जा रहा है कि इसी तेंदुए ने एक महीने के दौरान गोगुंदा और उसके आसपास के क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से लेकर 60 साल तक की बुजुर्ग का शिकार किया है। अब तक दस लोगों पर हमला किया है और उनमें से आठ की मौत हो चुकी हैं। मरने वालों के शरीर के अधिकतर अंग तेंदुए ने खा लिए थे। सभी को एक ही पैटर्न से मारा गया था। पहले गर्दन दबोची और उसके बाद हड्डी तोडकऱ जान ले ली। शरीर के तमाम अंदरूनी अंग खा लिए गए। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आदमखोर मानकर एक अन्य तेंदुए की हत्या कर दी गई थी।

Updated on:
18 Oct 2024 04:47 pm
Published on:
18 Oct 2024 02:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर