
मार्च माह में हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 1 लाख 50 हजार से पार रही। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया कि मार्च में कुल 1 लाख 50 हजार 996 यात्रियाें ने, जबकि 1 लाख 43 हजार 803 यात्रियाें हवाई सफर ने किया था। फरवरी में यात्रीभार में 7193 यात्रियों की बढ़त हुई। वहीं, पिछले साल के मुकाबले भी यात्रीभार में बढ़त हुई है। यह शेड्यूल 31 मार्च से लागू हुआ है, जो 26 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
पिछले साल से 10 हजार यात्री अधिक
पिछले साल से तुलना करें तो उदयपुर एयरपोर्ट पर मार्च माह में कुल 140911 यात्रियों ने सफर किया था। वहीं, इस साल मार्च माह में ये संख्या 150995 रही, इसमें 10,085 यात्रियों की बढ़त हुई। वहीं, एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो मार्च में कुल 1354 एयरक्राफ्ट मूवमेंट हुआ। वहीं, फरवरी में ये 1373 रहा था। वर्तमान में एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू हो चुका है। इसके तहत उदयपुर से 8 शहरों के लिए 22 उड़ानें हैं। इसमें सबसे अधिक 6 उड़ानें दिल्ली की और 5 मुंबई की हैं। वहीं, बेंगलूरू की बढ़कर अब 4 हो गई है। इसके बाद 2-2 उड़ानें अहमदाबाद और जयपुर की हैं। वहीं, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद के लिए 1-1-1 उड़ानें हैं।
इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति -
मार्च 2024 - 150996
फरवरी 2024 - 143803
जनवरी 2024 - 146567
दिसंबर 2023 - 150124
नवंबर 2023 - 136065
अक्टूबर 2023 - 124146
सितंबर 2023 - 121714
अगस्त 2023 - 113315
जुलाई 2023 - 106254
जून 2023 - 101866
मई 2023 - 107795
अप्रेल 2023 - 105640
मार्च 2023 - 140911
फरवरी 2023 - 158838
जनवरी 2023 - 152263
उड़ानों की स्थिति -
मार्च 2024 - 1354
फरवरी 2024 - 1373
जनवरी 2024 - 1358
दिसंबर 2023- 1430
नवंबर 2023- 1182
अक्टूबर 2023 - 1042
सितंबर 2023 - 1132
अगस्त 2023 - 904
जुलाई 2023 - 872
जून 2023 - 855
मई 2023 - 955
अप्रेल 2023 - 905
मार्च 2023 - 1179
फरवरी 2023 - 1296
जनवरी 2023 - 1367