उदयपुर

इन मैदानों पर हुए क्रिकेट मैचों में अरावली क्लब व रॉकवुड्स वॉरियर्स ने बाजी मारी

महेंद्र जैन मेमोरियल सुखाडिय़ा लीग
less than 1 minute read
udaipur
इन मैदानों पर हुए क्रिकेट मैचों में अरावली क्लब व रॉकवुड्स वॉरियर्स ने बाजी मारी

उदयपुर. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एमबी कॉलेज मैदान में आयोजित महेंद्र जैन मेमोरियल सुखाडिय़ा लीग 'ए डिवीजन के शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अरावली क्लब ने यंग टैलेंट को हराकर मैदान जीता।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग टैलेंट ने 241 रन बनाए। समपिर्त जोशी ने 63, हिमांशु जोशी ने ५९, दिव्य गजरात ने 25 व हर्ष जैन ने 24 रन बनाए। दूसरी ओर अरावली क्लब के अशोक मेनारिया, मोहम्मद शफी व निखिल शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में अरावली क्लब ने अशोक मेनारिया के शानदार शतक की बदौलत 7 विकेट खोकर 47.3 ओवर में संबंधित रन बनाए। अशोक ने टूर्नामेंट में तीसरा शतक लगाते हुए 106 रन की पारी खेली। इसके अलावा शलभ अग्रवाल ने 72 व मोहम्मद शफी ने 35 रन चटकाए। अंत में समारोह के दौरान बतौर अतिथि शामिल हुए रिजवान खान, दीपक मेवाड़ा, संघ अध्यक्ष मनोज भटनागर व सचिव महेंद्र शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। संचालन राजेन्द्र केवलिया ने किया।

रॉकवुड्स वॉरियर्स ने टाइगर्स को हराया
उदयपुर. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शिकार बाड़ी मैदान पर चल रहे अंडर 14 रॉकवुड्स ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में रॉकवुड्स वॉरियर्स ने टाइगर्स को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर्स टीम 162 रन बनाए। इसमें जाफर खान के 41 व हीरेन गुप्ता के 18 रन शामिल हैं। प्रखर वस्तावत ने 3 व रणवार सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाब में रॉयल्स की टीम ने आवश्यक रन 3 विकेट खोकर बनाए। कप्तान मीनफ़ शेख ने नाबाद 100 व जुनेद हुसैन ने 23 रनों का योगदान दिया। विश्वजीत सिंह व जगत प्रताप ने 1-1 विकेट लिया।

Published on:
23 Jun 2019 06:00 am