5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में नहीं होती सफाई, सड़क पर फैला रहता है कीचड़, ग्रामीणों में आक्रोश

Swachhta Abhiyan मेनार बर्ड विलेज नाम से प्रख्यात मेनार गांव में ग्राम पंचायत की लापरवाही से मुख्य मार्ग पर नालियों में गंदगी जमा होने से कीचड़ पसरा रहता है। स्थिति ऐसी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लाेगाें को फिसलन का डर सता रहा है। बर्ड विलेज के नाम पर ग्राम पंचायत की लापरवाही दाग लगाने का कार्य कर रही है । तेज गर्मी में जहां सारी सड़क सूखी रहती है वहीं इस मार्ग पर इतना कीचड़ फैला हुआ रहता है, वहीं सड़क गंदगी से भरी हुई है। अब मामूली बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए है।मेनार कस्बे के ओंकारेश्वर चबूतरे से जाने वाले पांचों रास्तो में किसी रास्ते पर नालियों की सफाई नही की गई। जगह जगह अवरोद्ध से घरों से निकलने वाला पानी भी सड़क पर बह रहा है ।
3 min read
Google source verification
Swachh Bharat Abhiyan

Swachh Bharat Abhiyan

मेनार. बर्ड विलेज नाम से प्रख्यात मेनार गांव menar में ग्राम पंचायत की लापरवाही से मुख्य मार्ग पर नालियों में गंदगी जमा होने से कीचड़ पसरा रहता है। स्थिति ऐसी है कि इस मार्ग से गुजरने वाले लाेगाें को फिसलन का डर सता रहा है। बर्ड विलेज के नाम पर ग्राम पंचायत की लापरवाही दाग लगाने का कार्य कर रही है । तेज गर्मी में जहां सारी सड़क सूखी रहती है वहीं इस मार्ग पर इतना कीचड़ फैला हुआ रहता है, वहीं सड़क गंदगी से भरी हुई है। अब मामूली बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए है।

मेनार कस्बे के ओंकारेश्वर चबूतरे से जाने वाले पांचों रास्तो पर नालियों की सफाई नही की गई। जगह जगह अवरोद्ध से घरों से निकलने वाला पानी भी सड़को पर बह रहा है । वही गांव के अधिकांश मार्ग की आज तक ग्राम पंचायत द्वारा साफ - सफाई Swachhta Abhiyan नहीं की गई। इसके कारण पिछले 2 वर्षो से अधिक समय से अनेक मार्ग की नालियों में गंदगी जमा हो गई। यहां तक उच्च माध्यमिक स्कुल मार्ग एवम पिपली चोक से जलदाय विभाग की पानी की टँकी तक नालियों के आस पास सड़क के दाेनाें ओर कांटे उगने के कारण मार्ग हालात विकट हो गए है ।

सबसे ज्यादा हालत स्कुल मार्ग की खराब है इस मार्ग पर बच्चों को कीचड़ में कपड़े संभालते हुए जाना पड़ता है। कीचड़ युक्त पानी फैलने से कुछ माह पहले मरम्मत हुई सड़क टूट रही है। साथ ही कीचड़ फैलने से सड़क फिसलन भरा हो गया है। जिससे लोग गिर कर घायल हो रहे है। वही एक किलोमीटर लम्बे नाले की भी सफाई नही करवाई गयी उसमें भी जगह जगह मलबा पड़ा है।

यूथ टीम मेनार ग्रुप में फूटा गुस्सा

नालियों की सफाई नही होने से युवाओ ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाल जन प्रतिनिधियों को खरी खोटी सुनाई । व्हाट्सअप ग्रुप जीण्आरण् युथ टीम मेनार ग्रुप में सफाई नही करने को लेकर आक्रोश जताया लोगो ने कहा की सफाई के नाम पर झूठा आश्वाशन दे रही है ।

इस दौरान ग्रुप में मौजूद पंचायत के जन प्रतिनिधि भी मौन रहे । ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत को गांवों में साफ.सफाई के लिए लाखों रुपए बजट मिलता है। ऐसे में ग्राम पंचायत की ओर से इस बजट का उपयोग कैसे किया जाता है। इसका गांव वालों को जानकारी नहीं है। नियमित सफाई की मांग की फिर भी लापरवाही ग्राम पंचायत की कोरम बैठक में उपसरपंच शंकर लाल मेनारिया ने सरपंच और सचिव को कई बार मुख्य चोराहों सहित स्टेट बैंक ए स्कुल मार्ग ए मन्दिर मार्ग की साफ.सफाई नियमित करानेए कंटीली झांडियों को साफ करने और नालियों में जमा गंदगी के निस्तारण के लिए सूचना दी गई ।


हर बार सरपंच झूठा आश्वासन देकर बात को टाल देते हैं। इसका खामियाजा पूरे गांव के लाेगाें को उठाना पड़ रहा है। इन इलाकों में समस्या ज्यादा ए मौसमी बीमारियों की बढ़ रही आशंका नालियों का गंदा पानी रुकने के कारण यहां पर सालभर बदबू रहती है। इस कारण इस मार्ग पर रहने वाले लाेगाें को हमेशा परेशानी रहती है। इसके अलावा यहां फैले पानी से मच्छरए मक्खी और अन्य कीट पनप रहे हैं।

कई बार तो गंदगी के कारण रात के समय बाहरी लोग फिसलन से दुर्घटना का शिकार होते हैं। कस्बे के लुणावतो का मोहल्ला ए स्टेट बैंक ए जमरा घाटी ए बजरंग वाटिका ए आमलिया चोक ए हैरी निचली पोल ए अम्बा माता ए कालिका माता मन्दिर मार्ग आदि जगह पर समस्या अधिक है ।


इनका कहना....

मजदूरों की कमी के कारण सफाई नही करवा पाए थे। अब अन्य स्थान से मजदूर बुलवाकर दो दिन में सभी मुख्य मार्गों की सफाई करवा दी जाएगी । - गणपत लाल सरपंच, ग्राम पंचायत मेनार

मैं खुद 2 महीने से नालियों की सफाई करवाने के लिए सरपंच सचिव के पीछे पड़ा हूं । मैनें बैठक में भी मुद्दा उठाया की बाहर से मजदूर बुलवाकर बारिश से पहले सभी नालियों की सफाई करवानी है । फिर भी कोई ध्यान नही दे रहा है । - शंकर लाल मेनारिया उपसरपंच, ग्राम पंचायत, मेनार


दो महीने से लगातार नालियों की सफाई के लिए पंचायत को कहा जा रहा है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश शुरू हो गई है तो नालियों का पानी कहां जाएगा और घरों से निकलने वाला पानी कहां जाएगा । जनप्रतिनिधियों को भी किचड़ वाले रास्ते नही दिख रहे। - जसवंत दियावत , ग्रामीण ग्राम पंचायत मेनार,