उदयपुर

Arvind Singh Mewar: अरविंद सिंह मेवाड़ की अंत्येष्टि में शाम‍िल होंगे भतीजे विश्‍वराज स‍िंह, बेटे लक्ष्यराज हुए भावुक

Arvind Singh Mewar Funeral: उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को अंतिम विदाई दी जा रही है।

2 min read
Mar 17, 2025
Arvind Singh Mewar Funeral

Arvind Singh Mewar Funeral: उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ को सोमवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन करने कई गणमान्य लोग पहुंचे हैं। मेवाड़ के पूर्व राज परिवार की परंपरा के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे सिटी पैलेस से उनके आवास शम्भू पैलेस से रवाना होगी। इस दौरान उनके भतीजे और नाथद्वारा विधायक व‍िश्‍वराज स‍िंह भी दाह संस्कार में शामिल होंगे। वहीं, अपने पिता के अंतिम संस्कार में लक्ष्यराज सिंह भावुक नजर आए।

बता दें, अरव‍िंद स‍िंह मेवाड़ की अंतिम यात्रा सिटी पैलेस से रवाना होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट से होकर महासतियां पहुंचेगी। महासतियां में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान कई पूर्व राजघरानों के सदस्य भी शामिल होंगे। देशभर से पहुंचे लोग सुबह 7 बजे से ही उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी भी श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे हैं।

16 मार्च को हुआ था निधन

गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य थे। लंबी बीमारी के बाद रविवार, 16 मार्च को उनका निधन हो गया। वह सिटी पैलेस स्थित अपने आवास शंभू निवास में रहते थे और वहीं उनका इलाज चल रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ के पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर को हुआ था।

Updated on:
17 Mar 2025 12:02 pm
Published on:
17 Mar 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर