24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / उदयपुर : दो करोड़ रिश्वत के मामले में दलाल सज्जन सिंह की जमानत खारिज

उदयपुर : दो करोड़ रिश्वत के मामले में दलाल सज्जन सिंह की जमानत खारिज

उदयपुर में दो करोड़ रुपए के रिश्वत मामले में आरोपी दलाल सज्जन सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली। विशिष्ट न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) संख्या-1 ने उसकी दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने आरोपों की गंभीरता, जांच में मिले साक्ष्यों और ट्रैप कार्रवाई में बरामद राशि को महत्वपूर्ण माना। मामले में तत्कालीन एएसपी मुकेश कुमार सोनी सह-आरोपी हैं, जिनकी जमानत हाईकोर्ट जोधपुर पहले ही खारिज कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 24 Nov 2026, 5:58 PM IST

bribe

demo pic

उदयपुर. दो करोड़ की रिश्वत लेने के बहुचर्चित मामले में आरोपी दलाल सज्जन सिंह को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। विशिष्ट न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) संख्या-1 उदयपुर ने आरोपी की दूसरी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। अदालत ने प्रकरण के तथ्यों, जांच में सामने आए साक्ष्यों और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार किया। मामले में तत्कालीन एएसपी मुकेश कुमार सोनी भी सह-आरोपी हैं। उनकी जमानत याचिका हाईकोर्ट जोधपुर से पहले ही खारिज हो चुकी है। अदालत ने माना कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए इस स्तर पर जमानत देना न्यायोचित नहीं है।

यह है पूरा मामला

अदालत के आदेश के अनुसार प्रकरण की शुरुआत परिवादी निरंजन कुमार और उनकी पत्नी हेमलता के खिलाफ सूरजपोल थाने में दर्ज मुकदमे से हुई। मामले की जांच एसओजी के तत्कालीन एएसपी मुकेश कुमार सोनी कर रहे थे। परिवादी पक्ष का आरोप था कि मुकदमे में राहत देने और दस्तावेज की बरामदगी नहीं दिखाने के बदले उनसे दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई। दलाल सज्जन सिंह ने एएसपी से संपर्क कराने और रिश्वत की राशि पहुंचाने में भूमिका निभाई। परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद 26 सितंबर को ट्रैप कार्रवाई की गई। अदालत के आदेश में दर्ज तथ्यों के अनुसार एएसपी मुकेश कुमार सोनी ने दो करोड़ रुपए लेने पर सहमति जताई थी।

इस आधार पर जमानत खारिज

दलाल सज्जन सिंह से दो करोड़ रुपए की राशि बरामद की गई। अदालत के आदेश में बरामद राशि का विवरण भी महत्वपूर्ण है। दो करोड़ रुपए में चार लाख रुपए भारतीय मुद्रा के नोट और एक करोड़ 96 लाख रुपए अन्य नोट बताए गए हैं। ट्रैप कार्रवाई के दौरान नोटों के नंबरों का मिलान फर्द बरामदगी से किया गया। आदेश में इस बरामदगी और उपलब्ध दस्तावेज को अभियोजन के महत्वपूर्ण साक्ष्यों के रूप में देखा गया है।

पहले भी खारिज हो चुकी जमानत

आरोपी सज्जन सिंह की ओर से पहले भी जमानत याचिका पेश की गई थी, जिसे खारिज किया गया। इसके बाद दूसरी जमानत याचिका भी अदालत में लगाई गई, जिसे अब खारिज कर दिया है। आदेश विशिष्ट न्यायाधीश सतीश चन्द्र गोदारा ने जारी किया। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि प्रकरण में एएसपी मुकेश कुमार सोनी की जमानत याचिका हाईकोर्ट जोधपुर से खारिज हो चुकी है। वहीं प्रकरण में एक अन्य आरोपी तत्कालीन एएसपी के रीडर जसवंत सिंह की भूमिका को लेकर जांच लंबित है।