24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / Udaipur: मंदिर के पीछे मिला बछड़े का शव, हालत देख भड़के लोग; डेयरी फार्म संचालकों पर लगाए आरोप

Udaipur: मंदिर के पीछे मिला बछड़े का शव, हालत देख भड़के लोग; डेयरी फार्म संचालकों पर लगाए आरोप

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र की माली कॉलोनी में राडाजी मंदिर के पीछे एक गाय के बछड़े का शव मिलने से तनाव फैल गया। एक महीने में चौथी बार हुई इस घटना पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद महापौर पारस सिंघवी और विधायक फूलसिंह मीणा ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 24 Nov 2026, 4:00 PM IST

Udaipur calf carcass found

मोके पर विधायक-महापौर पहुंचे (Photo-Patrika)

उदयपुर. शहर के सूरजपोल थाना इलाके की माली कॉलोनी में राडाजी मंदिर के ठीक पीछे पड़ी खाली जमीन पर एक गाय के बछड़े का शव मिलने पर इलाके में सनसी फैल गई। यह घटना बीती रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जैसे ही इस बात की खबर इलाके में फैली, आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए। बछड़े के शव की हालत देखकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

धड़ से अलग थी गर्दन

दरअसल, रात के समय जब कुछ लोगों की नजर झाड़ियों के बीच पड़े बछड़े पर गई, तो वे दंग रह गए। बछड़ा मृत पड़ा था और उसके धड़ से गर्दन गायब थी। इस भयावह दृश्य को देखकर कॉलोनी के लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और माहौल गरमाने लगा। स्थानीय लोगों का सीधा शक आसपास चल रहे डेयरी फार्म संचालकों पर है। लोगों का आरोप है कि डेयरी वाले ही मृत बछड़ों को इस तरह खुले में फेंक रहे हैं, जिससे इलाके में गंदगी फैल रही है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त हिदायत देकर पाबंद करने की मांग उठाई है।

मौके पर पहुंचे महापौर, विधायक और पुलिस अधिकारी

इलाके में तनाव बढ़ने की सूचना मिलते ही नगर निगम महापौर पारस सिंघवी और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मौके का मुआयना किया और गुस्साए लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सूरजपोल थाने से एएसआई तेजसिंह और एएसआई महेश भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

अब साफ होगी खाली जमीन

महापौर पारस सिंघवी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि टेकरी स्थित इस खाली जगह पर बछड़े का शव फेंके जाने की यह एक महीने के भीतर चौथी घटना है। उन्होंने कहा कि खुले में शव फेंकने से आवारा कुत्ते उसे नोचते हैं, जिससे वातावरण खराब होता है और लोगों की आस्था को भी चोट पहुंचती है। महापौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को वहां से उठवाकर उचित स्थान पर भिजवाया। दूसरी ओर, विधायक फूलसिंह मीणा ने भी साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई गोपालक ऐसी हरकत कर रहा है, तो वह इसे तुरंत बंद करे, क्योंकि इससे गौसेवकों में भारी रोष पैदा होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस खाली जमीन की झाड़ियां साफ करवाकर इसे समतल किया जाएगा, ताकि भविष्य में यूडीए या नगर निगम इसका सही उपयोग कर सके।