23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Udaipur / उदयपुर : तीन साल में 5 इलाकों में बनेंगे नए 33 केवी जीएसएस, 4 पुराने ग्रिड की क्षमता बढ़ी

उदयपुर : तीन साल में 5 इलाकों में बनेंगे नए 33 केवी जीएसएस, 4 पुराने ग्रिड की क्षमता बढ़ी

उदयपुर में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए आगामी तीन साल में चित्रकूटनगर, बेदला, पालड़ी, तीतरड़ी और भोइयों की पचोली में पांच नए 33 केवी जीएसएस बनाए जाएंगे। तीन स्थानों पर जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, सीसारमा, प्रतापनगर, सुखेर और डाकन कोटड़ा के 132 केवी जीएसएस की क्षमता बढ़ाई गई है। इसके अलावा भुवाणा और सायरा में एक दिसंबर से नए विद्युत उपखंड कार्यालय शुरू होंगे। इन कार्यों से बिजली आपूर्ति और वोल्टेज में सुधार होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 23 Nov 2026, 6:03 PM IST

electric grid sub station

demo pic

उदयपुर. शहर की बढ़ती आबादी, नए आवासीय क्षेत्रों के विस्तार और भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग को देखते हुए बिजली तंत्र को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत शहर के पांच नए इलाकों में 33 केवी जीएसएस स्थापित किए जाएंगे। वहीं, पहले से संचालित चार 132 केवी जीएसएस की क्षमता में भी बढ़ोतरी की गई है। इन बदलावों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता मिलेगी और भविष्य में बढ़ने वाले लोड को संभालने में मदद मिलेगी। नए जीएसएस के लिए चित्रकूटनगर, बेदला, पालड़ी, तीतरड़ी और भोइयों की पचोली में स्थान तय किए गए हैं। इनमें तीन स्थानों पर जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि तीतरड़ी और भोइयों की पचोली में जमीन चिह्नित कर डिमांड राशि जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगामी तीन साल में इन जीएसएस का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।

बिजली उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो नए उपखंड कार्यालय शुरू हो रहे हैं। शहर में भुवाणा और जिले में सायरा उपखंड एक दिसम्बर से काम करने लगेंगे। भुवाणा उपखंड को मधुबन से, जबकि सायरा उपखंड गोगुन्दा से अलग होकर अस्तित्व में आया है। इससे दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली बिल और अन्य विद्युत संबंधी कार्यों के लिए दूर स्थित कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

चार जीएसएस की क्षमता में इजाफा

बिजली तंत्र की मौजूदा क्षमता बढ़ाने के लिहाज से चार 132 केवी जीएसएस का भी सुदृढ़ीकरण किया गया है। सीसारमा जीएसएस की क्षमता 75 से बढ़ाकर 100 मेगावाट, प्रतापनगर की 50 से 100 मेगावाट, सुखेर की 75 से 100 मेगावाट और डाकन कोटड़ा की 37 से बढ़ाकर 50 मेगावाट कर दी गई है। इससे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए उपलब्ध क्षमता बढ़ेगी और बढ़ते विद्युत भार को संभालने में मदद मिलेगी।

सीसारमा में एनओसी का इंतजार

सीसारमा के पास एक और जीएसएस स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। यह क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत आने के कारण फिलहाल एनओसी लंबित है। अनुमति मिलने के बाद यहां भी जीएसएस स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस तरह नए जीएसएस निर्माण, मौजूदा ग्रिड की क्षमता वृद्धि और नए उपखंड कार्यालयों के संचालन के जरिए शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

नए जीएसएस स्थापित के लिए जमीन मिलने की बड़ी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए जीएसएस से शहर का बिजली तंत्र मजबूत होगा। जिन क्षेत्रों के जीएसएस की क्षमता बढ़ाई गई है, वहां वॉल्टेज में सुधार होगा। आगामी महीनों और सालों में बिजली क्षेत्र संबंधी सुधार दिखेगा।

केआर मीणा, एसई, उदयपुर सर्कल