
उदयपुर . राजस्थान राज्य पावर लिफ्टिंग संघ और पावर लिफ्टिंग इण्डिया के तत्वावधान मे अनन्ता रिसोर्ट के अरावली सभागार मे चल रही एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिलाओ के मुकाबले में सीनियर में 84 किलो भार वर्ग में भारत की सोनाली घीटे ने 535 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की ही प्रीति टेमघरे ने 507.5 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। चायनिस ताईपाई की यी टिंग पैन ने 452.5 किलो वजन उठाकर कास्य पदक जीता ।84 से अधिक भार वर्ग में चायनिस ताईपाई की फंगयुनसु ने 630 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसी भार वर्ग में भारत की रीना कुमारी ने 600 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता।भारत की ही चंद्रिका बी ने 432.5 किलो वजन उठाकर कास्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग में 84 किलो भार वर्ग में चायनिस ताईपाई की ची लीग सू ने385 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।। 84 किलो से अधिक भार वर्ग में भारत की जास्मिन कौर ने 330 किलो वजन उठाकर कर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर में 84 किलो भर वर्ग में भारत की पी राम्या ने 432.5किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
इसी वर्ग में फिलिपींंस निकोल गो एलेक्सिस ने 410 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। फिलीपींस की ही दानिएल मक्सिने फुग ने 385 किलो वजन उठाकर कास्य पदक जीता । मास्टर वन 84 किलो भार वर्ग में ईरान की फतेमेह निकज़ाद ने295 किलो वजन उठाकर कर स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो के अधिक भार वर्ग में अफगानिस्तान की राशिदा परहिज़ ने 187.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मास्टर टू में 84 किलो से अधिक भार वर्ग में भारत की मैरी बीना ने 280 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता । रविवार को पुरुष वर्ग ने 120 किलो व इससे अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे। शाम को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा ।