उदयपुर

दो गुटों के बीच तनाव का मामला, पथराव के 6 आरोपियों को भेजा जेल

उदयपुर जिले के सलूम्बर का मामला
less than 1 minute read
May 08, 2019
arrested
Murder case solved, two arrested

उदयपुर. जिले के सलूम्बर में सोमवार देर रात को मामूली बात पर दो समाज के लोग आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच पथराव की घटना के बाद एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराए। पुलिस ने पथराव करने के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मंगलवार को पुलिस गश्त करती रही।
थानाधिकारी रामेश्वर चौहान ने बताया कि नारणिया थाना दोवड़ा निवासी गजेंद्र पुत्र शंकर खटीक, सलूंबर निवासी राजू पुत्र गणेश लाल खटीक, निर्मल पुत्र शांतिलाल खटीक, अमरा पुत्र लक्ष्मण भोई, गणेश पुत्र मोहन भोई, देवीलाल पुत्र भेरूलाल खटीक को गिरफ्तार कर तहसीलदार के समक्ष पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग अलग-अलग थाने पहुंचे। एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना में नारणिया निवासी ललिता पत्नी मांगीलाल खटीक, शंकर पुत्र कालूलाल भोई, विशाल पुत्र राजू भोई, भैरू पुत्र रूपलाल भोई, शंकर पुत्र रामजी भोई घायल हो गए थे।

Published on:
08 May 2019 07:09 pm