जिले में ‘शुद्ध आहार – मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर-8 स्थित सोनो इंटरप्राइजेज पर जांच की गई। यहां अवधि पार मैंगो फ्रूटी, ऐपल ड्रिंक, माजा, थम्स अप और माउंटेन ड्यू जैसी पेय सामग्री मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर ही 175 लीटर पेय पदार्थ नष्ट कराया। इन उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
उदयपुर. गर्मी और शादी समारोहों के सीजन को देखते हुए जिले में जूस, शरबत, कोल्ड ड्रिंक और अन्य पेय पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिले में ‘शुद्ध आहार – मिलावट पर वार’ अभियान के तहत सोमवार को हिरण मगरी सेक्टर-8 स्थित सोनो इंटरप्राइजेज पर जांच की गई। यहां अवधि पार मैंगो फ्रूटी, ऐपल ड्रिंक, माजा, थम्स अप और माउंटेन ड्यू जैसी पेय सामग्री मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान ने मौके पर ही 175 लीटर पेय पदार्थ नष्ट कराया। इन उत्पादों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके अलावा सूरजपोल स्थित लक्ष्मी जूस सेंटर से मौसमी जूस का नमूना लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों फर्मों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिले। कार्यरत फूड हैंडलर्स के मेडिकल प्रमाण पत्र तथा पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट भी नहीं मिली। इसके लिए दोनों फर्म मालिकों को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे। लैब रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मिलावट की आशंका पर आमजन विभागीय कंट्रोल रूम या राज्य के सुगम पोर्टल 181 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।