26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर की 5 स्टार होटल में 5.74 लाख रुपए का बिल आया तो बिना भुगतान किए फरार हुआ परिवार, मामला दर्ज

उदयपुर की एक 5 स्टार होटल में दिल्ली का परिवार करीब 5.74 लाख रुपए का बिल चुकाए बिना होटल से चला गया। होटल प्रबंधन की शिकायत पर अंबामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस की जीप (फाइल फोटो-पत्रिका)

Udaipur Hotel Bill Scam: उदयपुर के प्रसिद्ध 5 स्टार होटल में ठहरने के बाद एक टूरिस्ट पर 5.74 लाख रुपए का बिल चुकाए बिना चले जाने का आरोप लगा है। होटल के लायजनिंग मैनेजर रविन्द्र सिंह ने अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

ट्रैवल एजेंसी के ई-मेल से हुई थी बुकिंग

सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को एक ट्रैवल एजेंसी की ओर से ई.मेल के जरिए दिल्ली निवासी अनुराग के लिए होटल में बुकिंग कराई थी। इसके बाद अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा। इस दौरान परिवार ने होटल के कमरे में रहने के अलावा लंच, डिनर और अन्य सुविधाओं का भी इस्तेमाल किया। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को चेक आउट के समय होटल प्रबंधन ने अनुराग को 5 लाख 74 हजार रुपए का बिल दिया। आरोप है कि यादव ने बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया। उसने होटल प्रबंधन से कहा कि ठहरने और होटल में ली गई सेवाओं का भुगतान ट्रैवल एजेंसी की ओर से किया जाएगा।

ट्रैवल एजेंसी ने भुगतान की जिम्मेदारी से किया इनकार

मामले में उस समय विवाद बढ़ गयाए जब ट्रैवल एजेंसी ने होटल को बताया कि बुकिंग के दौरान अनुराग यादव के भुगतान की ऐसी कोई डील तय नहीं हुई थी। एजेंसी ने बिल चुकाने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस से शिकायत की। सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला ट्रैवल एजेंसी और पर्यटक के बीच संभावित मिलीभगत से धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब बुकिंग से जुड़े ई.मेल, भुगतान संबंधी दस्तावेज और उदयपुर के होटल में ठहरने के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही ट्रैवल एजेंसी और आरोपी से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।