26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर : लेकसिटी की बल्ले-बल्लेः राजस्थान आए 22% विदेशी सैलानियों को भाया उदयपुर

राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बना है और विदेशी सैलानियों की पसंद में उदयपुर ने अपनी मजबूत जगह कायम रखी है। जनवरी से जून के बीच प्रदेश आए विदेशी पर्यटकों में करीब 22% ने लेकसिटी उदयपुर का रुख किया।
2 min read
Google source verification
gangaur ghat udaipur

गणगौर घाट पर विदेशी पर्यटक

उदयपुर. राजस्थान में पर्यटन का ग्राफ लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी से जून तक प्रदेश में रेकॉर्ड 10.92 करोड़ पर्यटक पहुंचे। इनमें 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी सैलानी शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में उदयपुर का प्रदेश में दूसरा स्थान रहा। राज्य में आए कुल विदेशी पर्यटकों में से लगभग 22 प्रतिशत अकेले उदयपुर पहुंचे हैं।

उदयपुर में पर्यटकों की स्थिति

घरेलू: 47,61,432

विदेशी: 1,84,045

घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद: धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल

घरेलू पर्यटकों के मामले में जयपुर या उदयपुर नहीं, बल्कि खाटूश्यामजी और सांवलिया सेठ के जिले शीर्ष पर रहे:

सीकर: 1,56,18,987 (धार्मिक पर्यटन के कारण पहले स्थान पर)

चित्तौड़गढ़: 1,33,75,121 (ऐतिहासिक विरासत के कारण दूसरे स्थान पर)

जैसलमेर: 1,18,34,038 (मरुस्थलीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र)

अन्य शहरों में पहुंचे पर्यटक

अजमेर: 99.28 लाख

जयपुर: 81.49 लाख

करौली: 64.00 लाख

सवाई माधोपुर: 61.88 लाख

सिरोही: 61.13 लाख

विदेशी पर्यटकों की पसंद:हैरिटेज और लेकसिटी

विदेशी सैलानियों के मामले में जयपुर और उदयपुर का दबदबा बना हुआ है। प्रदेश में आए कुल विदेशी पर्यटकों में से 52 प्रतिशत सैलानी इन्हीं दोनों शहरों में पहुंचे। जयपुर लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले और उदयपुर 22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

कहां कितने सैलानी गए

जयपुर: 2,56,293

उदयपुर: 1,84,045

जोधपुर: 82,846

जैसलमेर: 66,433

सवाई माधोपुर: 38,542

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि घरेलू पर्यटक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि विदेशी पर्यटकों के बीच जयपुर और उदयपुर जैसी हैरिटेज लोकेशन्स पहली पसंद बनी हुई हैं।

झीलों की खूबसूरत नगरी है खास

उदयपुर राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है, जिसे झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, राजसी महलों, हवेलियों और झीलों के लिए प्रसिद्ध है। पिछोला, फतेहसागर और उदयसागर झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, जगदीश मंदिर और सहेलियों की बाड़ी पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं। महाराणा प्रताप की वीरता और मेवाड़ का गौरव उदयपुर की पहचान से जुड़ा है। यहां की संस्कृति, लोककला, खान-पान और आतिथ्य देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को हमेशा आकर्षित करते हैं।