
उदयपुर . पिछले तीन दिनों से भारतीय लोककला मंडल Lok Kala Mandal में चल रही बेसिक फोटोग्राफी वर्कशॉप photography workshop में शुक्रवार को प्रतिभागियों ने लेकसिटी कैमरा क्लब सदस्य शरद अग्रवाल से नेचर फोटोग्राफी के गुर सीखे। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने पहले आउटडोर सेशन में पूनम माली की योग-मुद्राएं क्लिक कीं।
निदेशक लईक हुसैन ने बताया कि इस कार्यशाला में तीनों दिनों के दौरान क्लिक किए विभिन्न विषयों के आधार पर कलामंडल परिसर विषय में सुरेन्द्र जैन ने गोल्ड, यामिनी शर्मा ने सिल्वर और यश्वी जैन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी तरह, एक्सप्रेशन विषय में वैभव बोहरा, प्रखर महर्षि और आद्रिका गोस्वामी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज तथा नेचर और योग विषय पर अरविंद शर्मा ने गोल्ड, नीलेश सोनी ने सिल्वर और अंकित बंसल ने ब्रॉन्ज मेडल पाए। बाद में निर्णायकों ने अमित गुप्ता और अभिषेक अग्रवाल को स्पेशल च्वॉइस अवॉर्ड से भी नवाजा।
मानद सचिव दौलत सिंह पोरवाल ने बताया कि क्लब की ओर से अगले माह एक दिवसीय एडवांस फोटोग्राफी कार्यशाला लगेगी। इसमें पोट्र्रेट और मॉडल फोटोग्राफी सहित सेरेमनी और फंक्शन फोटोग्राफी के स्पेशल सत्र होंगे। इसके रजिस्ट्रेशन कार्य दिवस अवधि में किए जा रहे हैं।