उदयपुर

शांत‍िपूर्ण रहा बंद, समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 3:48 PM IST
rajasthan news
शांत‍िपूर्ण रहा बंद, समर्थन में सडक़ों पर उतरे लोग

उदयपुर. केंद्र सरकार की ओर से एसटी-एससी एक्ट में संशोधन करने के बाद पहली बार बंद इस प्रकार देखने को मिला है कि न तो किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ हुई और न ही कहीं पर कोई हुड़़दंग हुई हो। इतना ही नहीं सर्व समाज की ओर से बंद के आह्वान के बाद कई समाज और संगठनों के लोग उदयपुर में सूरजपोल चौराहे पर भले ही इकट्ठा हुए हैं लेकिन वहां से बंद कराने के दौरान किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की। कई इक्के-दुक्के जगहों पर कुछ दुकानें खुली मिली तो बंद कराने वाले लोगों ने हाथ जोड़कर बंद में समर्थन देने की बात कही। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर तो जब बंद कराने पहुंचे तो लोगों ने बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानों को स्वत: ही बंद कर दी।

केंद्र सरकार के इस एक्ट के विरोध में पहली बार सर्वसमाज इकठ्ठा हुआ है। लोगों की मानेंं तो 60 से 70 वर्षों तक आरक्षण मिलने के बाद भी अब इस तरह के एक्ट में संशोधन करने से स्वर्ण और ओबीसी समाज के लोगों को भारी नुकसान होगा। इतना ही नहीं पूर्व में जब इस तरह के मामले दर्ज होते थे और जांच होने के बाद 70 प्रतिशत मामले झूठे पाए जाते थे और अब सीधे ही एफआईआर के बाद अगर गिरफ्तारी होती है तो झूठे मामलों के तादात और बढ़ जाएगी।

Published on: