
उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी 27 नवम्बर को सायं 04 बजे नई दिल्ली से उदयपुर पहुंचेगे। मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया कि शाह एयरपोर्ट से सीधे नगर निगम प्रांगण पहुंचेंगे, जहाॅ से पूरे शहर में रोड शो करेंगे। शाह खुली जीप में शहरवासियों का अभिनंदन करते हुए चलेंगे, रैली के आगे युवा मोर्चा के एक हजार कार्यकर्ता दो पहिया वाहनो पर चलते हुए रैली को एसकोर्ट करेंगे वहीं उनके पीछे हजारों कार्यकर्ता पैदल चलेंगे। पूरे रास्ते में विभिन्न समाजों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा द्वार लगा रोड शो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।
यह रहेगा रोड शो का रूट
सहमीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि शाह का रोड़ शो सायं 05 बजे नगर निगम प्रारंण से प्रारंभ होकर, बापूबाजार, सूरजपोल, झीनीरेत, मुखर्जी चैक, सिंधी बाजार, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहटट, हाथीपोल, चेटक सर्कल, हॉस्पीटल रोड, कोर्ट चौराहा, जिला कलेक्ट्री, देहलीगेट, बैंक चौराहा होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंचेंगी, जहाॅ शाह आमजन को सम्बोधित करेंगे।