उदयपुर

बिना किसी बाढ़ और आपदा के तीन दिन से वाना बना ‘टापू’

विद्युत निगम ने बाकियात के बीच बीएसएनएल केंद्र का कनेक्शन विच्छेद किया
less than 1 minute read
घबराएं नहीं , बंद नहीं होगी BSNL
घबराएं नहीं , बंद नहीं होगी BSNL

उदयपुर/ वाना. बीते तीन दिनों से वाना ग्रामीणों का 'आम जिंदगी' से संपर्क कटा हुआ है। कहे तो बिना किसी आपदा और बरसात के वाना 'टापू' बना हुआ है। जी हां! दूरभाष से संपर्क कटने के बाद वाना के ग्रामीण बरसाती टापू की तरह संकट से जूझ रहे हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से बकाया बिल नहीं चुकाने के मामले में अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सख्ती दिखाते हुए तीन दिन पहले कनेक्शन विच्छेद कर दिया। वहीं जेनरेटर की सुविधा नहीं होने से बीएसएनएल केंद्र की मशीनरी पूरी तरह ठप हो गई है। समस्या से वाना दूरभाष केंद्र से जुड़े वाना, मेनार, बरोडिय़ा, कीर की चौकी, नारायणपुरा एवं राजमार्ग 76 पर मोबाइल से जुड़ी सभी सेवाएं इन्टरनेट, लैण्डलाइन फोन एवं मोबाइल फोन तीन दिन से खामोश हो गए हैं। इसी तरह क्षेत्र में बैकिंग से जुड़ी सभी सेवाएं भी बाधित हैं। शनिवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक में उपभोक्ताओं को रुपयों के लेन-देन को लेकर खासा परेशान होना पड़ा।

जमा कराई राशि
विद्युत निगम का करीब एक लाख 28 हजार रुपया बकाया है। इस बीच निगम ने केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया। शुक्रवार को 26 हजार 690 रुपए निगम के खाते में जमा कराए गए हैं। जल्द ही कनेक्शन जुडऩे के साथ उपभोक्ताओं को सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
हेमंत कुमार, जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर, बीएसएनएल

बकाया चुकाने पर कनेक्शन
बीएसएनएल केंद्र के नाम से बिजली बिल बकाया है। निगम के कायदों के तहत कनेक्शन काटा गया है। bsnl बिल राशि जमा होते ही कनेक्शन जोड़ देंगे।
ओमप्रकाश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, मेनार जीएसएस एवीवीएनएल

Updated on:
01 Dec 2019 09:30 am
Published on:
01 Dec 2019 06:00 am