उदयपुर

खुशखबरी: फेस्टिवल सीजन में BSNL ने शुरू की 7 नई सर्विस, यूज़र्स को आ रही पसंद

Good News: फाइबर आधारित इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस के जरिए 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा दी है। सिम कार्ड खरीदने और अपग्रेड करने के लिए एटीएम जैसे कियोस्क शुरू किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2024, 2:28 PM IST
Feature image

BSNL Launches 7 New Services: बीएसएनएल ने सिक्योरिटी, अफॉर्डेबिलिटी और रिलायबिलीटी को ध्यान में रखते हुए 7 नई सर्विस शुरू की है। महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि स्पैम फ्री नेटवर्क दिया गया है, जिसमें एआई तकनीक का उपयोग करके स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने की तकनीक दी है। पहली एफटीटीएच बेस्ड वाईफाई रोमिंग सेवा शुरू की है, जिसमें बीएसएनएल यूजर्स को हॉट-स्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलेगा।

फाइबर आधारित इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस के जरिए 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने की सुविधा दी है। सिम कार्ड खरीदने और अपग्रेड करने के लिए एटीएम जैसे कियोस्क शुरू किए हैं। डायरेक्ट-टू-डिवाइस सेवा के जरिए सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क को इंटिग्रेट करके बेहतर कनेक्टिविटी दी जाएगी।

सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपदा राहत सुविधा में सेवा सरकार और राहत एजेंसियों को एनक्रिप्टेड कयुनिकेशन प्रदान करेगी, जो प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

यह ड्रोन या बैलून बेस्ड कयुनिकेशन सिस्टम होगा। भूमिगत खदानों में एआई और आईओटी तकनीक का उपयोग करके हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 5 जी नेटवर्क शुरू किया है।

Updated on:
26 Oct 2024, 2:28 PM IST
Published on: