उदयपुर

Rajasthan Crime: पुलिस कस्टडी में सर्राफा व्यवसायी की मौत, चोरी का माल खरीदने का आरोप, बेटे ने कहा- टॉर्चर से गई जान

Rajasthan Crime:राजस्थान के उदयपुर जिले में सर्राफा व्यवसायी सुरेशमल की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों की अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई। बेटे ने पुलिस टॉर्चर की वजह से मौत होने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2025, 9:33 AM IST
udaipur Death
अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ (फोटो-पत्रिका)

Rajasthan Crime: उदयपुर। ऋषभदेव थाना पुलिस की कस्टडी में सोमवार शाम को एक सर्राफा व्यवसायी की मौत हो गई। व्यवसायी को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। थाने में व्यवसायी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। मौत की सूचना पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक व्यवसायी बिछीवाड़ा डूंगरपुर निवासी सुरेशमल (52) की मौत हो गई। उसे ऋषभदेव थाना पुलिस की ओर से सोमवार शाम 4 बजे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। इधर पुलिस ने टॉर्चर करने की बात से इनकार किया है।

गैंग ने लिया था व्यवसायी का नाम

गोवर्धनविलास क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गुजरात की सिकलीगर गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने ऋषभदेव में भी चोरी करना कबूला। ऐसे में ऋषभदेव थाना पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने ऋषभदेव में एक साल पहले की वारदात में चुराया सोना-चांदी सर्राफा व्यवसायी को बेचना बताया।

केस से नाम हटाने के बदले मांगे रुपए

बेटे हिमांशु पांचाल ने आरोप लगाया कि पिता हार्ट पेशेंट हैं फिर भी पिछले दिनों गोवर्धनविलास थाना पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी। अब ऋषभदेव थाना पुलिस पिता को जबरन ले गई और टॉर्चर किया। आरोप है कि पुलिस ने व्यवसायी को ले जाने की सूचना भी परिजन को नहीं दी।

निष्पक्ष जांच करेंगे

चोरी का माल खरीदने के मामले में व्यवसायी का नाम आया था इसलिए पूछताछ के लिए थाने लाए थे। आधे घंटे बाद ही तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। शव ऋषभदेव के अस्पताल में रखवाकर परिजन को सूचना दी। नियमानुसार आगे की कार्रवाई करवा रहे हैं। जांच अधिकारी नियुक्त करके ऋषभदेव भेजा है। निष्पक्ष जांच की जाएगी। -योगेश गोयल, एसपी, उदयपुर

Updated on:
5 Aug 2025, 9:33 AM IST
Published on: