24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: रक्षाबंधन से ठीक 5 दिन पहले हुई 12 साल के भाई की दर्दनाक मौत, फूट-फूटकर रोती रही मासूम बहन और मां

Odisha 12 Year Boy Died In Kota: वह मां चंचल प्रधान के साथ 10 महीने पहले ओडीशा से कोटा आया था। मां कोरल पार्क स्थित एक अपार्टमेंट में वार्डन की नौकरी करती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 5 Aug 2025, 7:49 AM IST

मृतक बच्चे की फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan News: कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के कोरल पार्क इलाके में 4 अगस्त को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। इस हादसे में 12 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। राखी आने में सिर्फ 5 दिन बचे थे लेकिन उससे पहले ही इस हादसे ने मां और मासूम बहन को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतक हर्षत प्रधान (12) अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत पर खेल रहा था। खेलते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गया। उसकी मां उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

10 महीने पहले ही ओडिशा से आए थे कोटा

सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया कि हर्षत करीब 10 महीने पहले अपनी मां चंचल प्रधान के साथ ओडिशा से कोटा आया था। उसकी मां कोरल पार्क स्थित एक अपार्टमेंट में वार्डन की नौकरी करती हैं। हर्षत छठी कक्षा में पढ़ता था और घर में उसकी एक छोटी बहन भी है जो रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

इस हादसे के बाद मां और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपने बेटे को खोने का गम सह नहीं पा रही हैं। उन्होंने बच्चे का पोस्टमॉर्टम करवाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग